1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hema malini reveals dharmendra unfinished dreams and the work he was doing

अधूरी रह गई धर्मेंद्र की यह इच्छा, प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी ने खोला राज

Dharmendra unfulfilled wish
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था। धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके बेटों सनी-बॉबी देओल और उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने मुंबई में अलग-अलग प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। अब बीते दिन हेेेमा मालिनी ने अपने पति धर्मेंद्र के लिए दिल्ली में एक प्रार्थना सभा आयोजित की। 
 
धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में कई राजनेता मौजूद रहे। इस प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति के उन सपनों के बारे में बताया जो अधूरे रह गए। वो काम भी बताया जो अधूरा रह गया। इस दौरान हेमा मालिनी की आंखें आंसुओं से भरी रही।
 
हेमा ने कहा कि धरम जी का एक सपना था जो अधूरा रह गया। हेमा ने बताया धरम जी कमाल की कविताएं लिखते थे और वो अपनी रचनाओं को प्रकाशित करना चाहते थे। उन्होंने अपने जीवन के आखिरी समय में उर्दू में शायरी लिखनी शुरू किया था। 
 
हेमा मालिनी ने कहा, वैसे तो यह सभी को पता है कि उन्हें शेरों-शायरी का बेहद शौक रहा है, लेकिन बाद में उन्होंने उर्दू में लिखना शुरू किया। उर्दू शायरी लिखना उनका जुनून बन गया था। मैंने उन्हें किताब लिखकर प्रकाशित करने की सलाह दी। वह इसके लिए बहुत ही उत्साहित थे पर अफसोस उनका सफर ये काम करने से पहले ही खत्म हो गया।
 
इस प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी के साथ उनकी दोनों बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल दिखीं। वहीं ईशा देओल के एक्स हसबेंड भरत तख्तानी भी नजर आए। हालांकि इस प्रार्थना सभा में धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बेटे सनी और बॉबी देओल नहीं पहुंचे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
टेलीविजन पर लौटी 'रजनी 2.0' के लिए अनुपम खेर ने कही यह बात