Daily Horoscope
✕

पोहे खाकर विराट ने दिखाया कमाल, इंदौरियों को अब अनुष्का 'भाभी' का इंतजार

Updated: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 (14:24 IST)
विराट कोहली तो इंदौर में आकर छा गए। क्रिकेट के इंदौरी दीवाने तो उन्हें प्रैक्टिस करते देख ही बावले हो गए। पोहे-जलेबी के लिए मशहूर यह शहर आवभगत के लिए भी जाना जाता है। मेहमानों का ऐसा स्वागत किया जाता है कि लंबे समय तक वह याद रखता है। विराट को भी पहले ही दिन 'इंदौरी' भा गए। 
 
जोरदार स्वागत से उन्हें जिम्मेदारी का अहसास हुआ कि अब तो मेजबानों को खुश करने के लिए कुछ करना होगा और पोहे की खुमारी में आकर उन्होंने अपने करियर का सर्वाधिक स्कोर बना डाला। 'पोहे-जलेबी' ने उन्हें गजब का स्टेमिना दिया और पास्ता खाने वाले न्यूजीलैंड गेंदबाजों का उन्होंने भुर्ता बना डाला।
इंदौरियों को आस थी कि अनुष्का शर्मा भी यहां आएगी। मुंबई और इंदौर में फासला ही क्या है। घंटे भर में तो फ्लाइट पकड़ कर इंदौर आया जा सकता है। अब अनुष्का और विराट भले ही अपने रिश्ते की बात नहीं स्वीकारें, लेकिन खुशूब सूंघ कर 'कचोरी' विजय चाट हाउस की है या बाल्टीवाले की, बताने वाले इंदौरियों से विराट-अनुष्का की बात छिपी नहीं सकती। उन्होंने तो अनुष्का को 'भाभी' मान लिया है।
 
उन्हें लगा कि विराट का हौंसला बढ़ाने अनुष्का इंदौर आएगी, लेकिन वे नहीं आईं। यहां तक कि विराट ने दोहरा शतक मार दिया फिर भी 'भाभी' के कोई अते-पते नहीं है। कहा जा रहा है कि अनुष्का 'भाभी' और विराट 'भैया' में अनबन चल रही है। इसके बावजूद इंदौरियों ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। 
 
वे चाहते हैं कि एक दिन के लिए ही सही, अनुष्का भाभी यहां आएं। दशहरा यही का मनाएं। देखिए, कैसा जोरदार स्वागत करते हैं आपका। यहां कि 'पोहा-जलेबी' खाएंगी 'जीरावन' डालकर तो आपकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर दौड़ने लग जाएंगी।   
 
चलते-चलते... किसी इंदौर ने क्या खूब लिखा है। कसम से... पोहे-जलेबी खाए बिना, ऐसा दिमाग दौड़ाया नहीं जा सकता। व्हाट्स एप पर खूब चल रहा है। आप भी पढ़िए। 
 
सराफे का मालपुआ-रबडी खाकर 
विराट का दोहरा शतक
 
रवि अल्पाहार पर आलू की कचोरी का समय होने पर 
रहाणे ने ठुकराया दोहरा शतक
 
केन विलियमसन के बालर होन ने 
दाल, बाफले और चूरमे के लड्डू खा-खा के मेदान पे सुस्तीवाडा फेलाया
 
छप्पन दुकान पर आठ फ्लेवर की पानी पुरी की जगह 
सात ही मिलने पर न्यूजीलैंड का गिरा मनोबल
 
कुंबले ने जडेजा और अश्विन को जोशी दहीबडे वाले से 
दोना-स्पिन के गुर सीखने की नसीहत दी
 
ब्रूस ऑक्सनफोर्ड ने लंच के बाद पार्श्वनाथ का पान न मिलने पर 
भारत के स्कोर से पाँच रन कम किए
 
जडेजा को कोहली ने दी दोपहर तक 
गुजरात स्वीट्स पर फाफडे सूतने की छूट, कहा मैं खेल लूंगा, तू खा ले
 
 
रोहित शर्मा को तेजी से अर्द्धशतक बनाने पर 
मेनेजमेंट द्वारा कल सुबह तेज उसल पोहे के नाश्ते की घोषणा
 
शमी को आज शाम कोई भी विकेट लेने पर 
मदनी पर तंदूरी की दावत
 
साहा आज शाम बंगाली चोराहे पर 
करेंगे दुर्गापूजा पंडाल का दौरा
 
हर दिन मेच के बाद भारतीय टीम अभय प्रशाल और अभिव्यक्ति का 
गरबा देखने के लिए एक घंटे की छूट
 
सचिन ने ट्वीटर पर बल्लेबाजों को दी 
बॉल और भुट्टे के कीस से नजऱ न हटाने की सलाह
 
जीतन पटेल और सांटनर ने चालीस चालीस ओवर डालने का श्रेय 
सराफे के गराडू को दिया
 
गप्टील ने जेएमबी पर उनके हर चौके पर 
गजक के एक पेकेट का आडर भिजवाया
 
इंदोर में वनडे का दोहरा शतक लगाने वाले वीरू पाजी ने 
बेटिंग से पेहले पोहे पर सेंव-जीरावन डाल कर न खाने से गंभीर का फॉर्म खराब होने का दावा किया
 
पुजारा टी-ब्रेक में जीएसटीआई पर बेक समोसे खाते दिखाई दिए... 
Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख