dharma sangrah
✕

'क्रैश कोर्स' को निर्देशित कर रहे विजय मौर्य, बोले- सभी किरदार निभाने को मिलते हैं...

Updated: सोमवार, 1 अगस्त 2022 (17:26 IST)
प्रतिभाशाली यंग स्टार कास्ट से भरी अमेजन प्राइम वीडियो की 'क्रैश कोर्स' एक ऐसी सीरीज है जो मुख्य रूप से स्टूडेंट्स के जीवन के विभिन्न पहलुओं को सामने लाते हुए अपील करती है। हमेशा अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले विजय मौर्य इस सीरीज में बतौर निर्देशक आ रहे हैं।
 
क्रैश कोर्स का निर्देशन करने वाले विजय मौर्य, जो एक एक्टर भी हैं, ने इस सीरीज के जरिए बतौर निर्देशक एक अलग ही अनुभव किया हैं। इस पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, नहीं मैंने अपने अंदर के अभिनेता को नियंत्रित नहीं किया। जब मैं अपने अभिनेता को बताता हूं तो मैं आखिरकार उनके सभी किरदारो को निभाता हूं। 
 
उन्होंने कहा, निर्देशक होना ज्यादा मजेदार है क्योंकि आपको सभी किरदार निभाने को मिलते हैं। अनु सर को निर्देशित करना इतना बड़ा अवसर है। मैं उन्हें बचपन से देख रहा हूं, इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे अब तक के सबसे शानदार अभिनेता हैं, अगर मैं जोड़ूं तो उनके पास है अच्छी भूमिकाएं और फिल्में करने की भूख, जो एक अभिनेता के रूप में मेरे पास भी है। मनीष जी ने मुझे सीन्स को सुधारने की स्वतंत्रता दी, एक निर्देशक होने के नाते मैं स्थिति के अनुसार ऐसा करने में सक्षम था। इसने मुझे खुद को निर्देशन में बिजी रखने में इंडल्ज किया।
 
क्रैश कोर्स का प्रीमियर 5 अगस्त, 2022 से भारत में और दुनिया भर के 240 अन्य देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख