Hanuman Chalisa
✕

विद्या बालन ने पहेलियों में बताई ‘शकुंतला देवी’ की रिलीज डेट, क्या आप Guess कर सकते हैं?

Updated: गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (18:10 IST)
विद्या बालन ‘ह्यूमन कंप्यूटर’ नाम से मशहूर मैथ्स जीनियस शकुंतला देवी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। सितंबर में फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था और अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है। खुद एक्ट्रेस ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर बताया कि फिल्म कब रिलीज हो रही है। हालांकि उन्होंने रिलीज डेट बताने से पहले पहेलियों में फैंस से रिलीज डेट पूछी। क्या आप विद्या की पहेलियों को सुलझा सकते हैं?

 
विद्या बालन का पहला हिंट- फिल्म आज से ठीक 148 दिन बाद रिलीज होगी।

दूसरा हिंट- फिल्म की रिलीज डेट 8 है। और जब इसमें महीने का अंक और साल का नंबर जोड़ा जाएगा तो फिर से नंबर 8 ही आएगा।
 
विद्या का तीसरा हिंट तो बहुत ही मजेदार है। विद्या ने आजकल के लैंग्वेज मतलब ‘इमोजी लैंग्वेज’ में रिलीज डेट बताई। ये है वो इमोजी-
 
अगर आप अब भी रिलीज डेट को guess नहीं कर पाए को कोई बात नहीं। विद्या ने वीडियो के आखिर में रिलीज बाताई है। देखें वह वीडियो-


 
शकुंतला देवी को उनकी अविश्वसनीय रूप से तेज गणना करने की क्षमता की वजह से ‘ह्यूमन कंप्यूटर’ कहा जाता था। हालांकि उन्हें कभी कोई औपचारिक शिक्षा नहीं मिली, लेकिन उनकी प्रतिभा ने उन्हें 1982 के ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में भी जगह दिलाई। फिल्म ‘शकुंतला देवी’ 8 मई 2020 को रिलीज हो रही है।

बता दें, इस बायोपिक को अनु मेनन डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म में बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता जीशु सेनगुप्ता शकुंतला देवी के पति का किरदार निभाएंगे।
Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख