Hanuman Chalisa
✕

रेस 3 तो सलमान कर रहे हैं, हमारे बीच कोई दौड़ नहीं : वरुण धवन

Updated: सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (18:51 IST)
वरुण धवन अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जुड़वा2’ के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से खुश हैं लेकिन अभिनेता का कहना है कि वह किसी दौड़ में शामिल नहीं है और उनका मकसद केवल लोगों का मनोरंजन करना है।
 
अपनी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रहे अभिनेता ने कहा कि वह फिल्म जगत में किसी को पीछे छोड़ने के इरादे से काम नहीं कर रहे।
 
वरुण ने ट्विटर पर लिखा, ‘जुड़वा2’ के कमाई के बाद लगता है कि आप दौड़ में थोड़ा आगे निकल गए हैं....यहां कोई दौड़ नहीं है। सिर्फ ‘रेस3’ है जिसे रेमो डी सूजा, सलमान खान के साथ बना रहे हैं। हमारे बीच कोई दौड़ नहीं है। अगर यहां कोई दौड़ है भी तो उसकी समापन रेखा कहां है? एक कलाकार के तौर पर, हम केवल लोगों का मनोरंजन करने और अच्छी फिल्में बनाने के लिए काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि, हम इसमें अपना करियर बना लेंगे।
 
वरुण की आने वाली फिल्म ‘‘सुई धागा : मेड इन इंडिया’’ में उनके साथ अनुष्का शर्मा हैं। वह निर्देशक सुजीत सरकार की फिल्म ‘अक्तूबर’ में भी नजर आएंगे।(भाषा)

Show comments

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख