Daily Horoscope
✕

अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं वरुण धवन

इस वर्ष के अंत तक शादी कर लेंगे

Updated: बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (18:45 IST)
वरुण धवन अपनी लाइफ को लेकर सीरियस हो रहे हैं। वे अपने करियर के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ पर भी फोकस कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'अक्टूबर' की, जिसमें अनोखी लव स्टोरी और फिलिंग्स बताई गई। लगता है वरुण भी इस फिल्म से इंस्पायर हो गए हैं। 
 
सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक वरुण इस वर्ष के आखिर तक अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर सकते हैं। सूत्र ने बताया कि मुझे लगता है कि शूजीत सरकार की फिल्म करने के बाद वरुण अपने रिलेशनशिप में कमिटमेंट-लेवल को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं। वरुण अपनी रिलेशनशिप को सभी के सामने स्वीकार करने के लिए तैयार हैं और इसे अगले लेवल पर ले जा सकते हैं। 
 
खबर यह भी मिली है कि वरुण के पैरेंट्स शादी की तैयारियों में लगे हैं। साथ ही वरुण और नताशा शादी के बाद पैरेंट्स के साथ नहीं रहेंगे। वरुण ने पिछले साल अपने लिए एक नया घर खरीदा है। हो सकता है वरुण जल्द ही इस रिश्ते के बारे में खुलासा कर दें। उनके फैंस को इसका इंतज़ार रहेगा। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख