kalsarpa dosh calculator
✕

दंगल के निर्देशक की फिल्म वरुण धवन ने क्यों ठुकराई?

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2017 (19:00 IST)
दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म निर्देशित करने वाले निर्देशक नितेश तिवारी ने अपनी अगली फिल्म वरुण को ऑफर की, लेकिन वरुण ने फिल्म करने से इंकार कर दिया। इस बात से सभी चकित हैं कि ऐसा क्या हुआ जो वरुण ने इतने बड़े निर्देशक की फिल्म करने से मना कर दिया।
क्या है कारण... अगले पेज पर

असल में बात यह है कि डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म लेखक वरुण अग्रवाल की नॉवेल 'हाऊ आई ब्रेव्ड अनु आंटी एंड को-फाउंडेड अ मिलियन डॉलर कम्पनी' पर आधारित है। वरुण का कहना है कि वे अभी किसी रीयल कैरेक्टर का रोल करने में इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे किरदारों को निभाने में गर्व महसूस करूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अभी मैं मानसिक या भावनात्मक तौर पर इसके लिए तैयार हूं। शायद आगे मैं ऐसा कर सकता हूं, लेकिन अभी नहीं।  
दो बड़ी फिल्में भी ठुकरा चुके हैं वरुण... अगले पेज पर

 

वरुण धवन इसके पहले भी 2 ऑफर ठुकरा चुके हैं। एक रोल हॉकी प्लेयर ध्यानचंद का था और दूसरा शूटर अभिनव बिन्द्रा का। वरुण वहीं फिल्मों के लिए राजी होते हैं, जिनके लिए वे मानसिक रूप से अपने को तैयार मानते हैं। उनकी यह बात बताती है कि वे अपने काम को लेकर कितने स्पष्ट हैं।
Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख