suvichar
✕

इमोशनली, फिजिकली टॉर्चर कर रहा था पड़ोसी, देखिए वैशाली ठक्कर का पूरा सुसाइड नोट

Updated: बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (13:04 IST)
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की मौत से इंडस्ट्री सदमे में हैं। बीते शनिवार-रविवार रात को वैशाली ने इंदौर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को वैशाली के घर से 8 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस सुसाइड नोट वैशाली ने अपना दर्द बयां किया है।

 
वैशाली को उनका पड़ोसी और एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी परेशान कर रहा था। वह एक्ट्रेस की शादी भी नहीं होने दे रहा था। वैशाली 20 अक्टूबर को शादी करने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। एक्ट्रेस को डर था कि राहुल उनकी शादी नहीं होने देगा। क्योंकि वह पहले भी वैशाली की सगाई तुड़वा चुका था।
 
देखिए एक्ट्रेस का पूरा सुसाइड नोट
मां, पापा, बस ना अब। बहुत परेशान हो लिए आप लोग भी मेरे लिए और मैं खुद के लिए। सिर्फ मैं जानती हूं कि मैंने क्या जंग लड़ी है दो साल में। राहुल नवलानी ने मेरे साथ क्या-क्या गलत नहीं किया, मैं बता भी नहीं सकती। किस तरह मेरा शोषण किया इमोशनली और फिजिकली अपमानित किया।
 
फाइनली उसने जो कहा था कि मैं तेरी शादी नहीं होने दूंगा, उसने वही किया। अब किससे लड़ूं जाकर। मैंने ही उसे इतना अपना मान लिया था एक समय पर कि उसने तो मुझे अपने आप से ही पराया कर दिया। फाइनली मैं मितेश और मेरे रिश्ते से खुश हुई थी। पर उसने उसे भी तोड़ दिया। थक गई हूं। मुझे अब और कुछ नहीं चाहिए। राहुल और उससे जुड़े जिन लोगों ने मेरी लाइफ बर्बाद की, उन्हें कर्मों की सजा मिलेगी।
 
मैं यहां राहुल की पत्नी दिशा के लिए मेंशन करना चाहती हूं जो उसकी (राहुल की) सच्चाई जानते हुए सबके सामने मुझे गलत बोलती रही, क्योंकि उसको सिर्फ उसका घर बचाना था। और इस बात का राहुल ने फायदा उठाया कि उसका तो कुछ बिगड़ेगा नहीं। पर मेरी लाइफ वो बर्बाद कर पाएगा।
 
मैं उसे सजा तो नहीं दे सकी, लेकिन उम्मीद है कि कानून और ऊपरवाला उसे सजा देगा। अब इन सबके बीच मैं मेरे पेरेंट्स को परेशान होते नहीं देख सकती। एक बेटी नहीं रहेगी तो उससे जुड़ी परेशानियां भी नहीं रहेंगी। आई क्विट मां, आई लव यू पापा मां। मैं माफी चाहती हूं कि मैं अच्छी बेटी नहीं थी। प्लीज, राहुल और फैमिली को सजा दिलवाना। राहुल और दिशा ने मुझे ढाई साल मेंटली टॉर्चर किया, वर्ना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। आपको मेरी कसम, खुश रहना आई लव यू द मोस्ट, मितेश को मेरी तरफ से सॉरी कहना। I Quit, वैशाली ठक्कर।
 
बताया जा रहा है कि राहुल नवलानी दो बच्चों का पिता है। वह एक बिजनेसमैन है। वैशाली ने अपने करियर की शुरुआत पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से शुरू की थी। वह कई टीवी शोज में काम कर चुकी थीं। वैशाली बीते एक साल से इंदौर में रह रही थीं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख