manglik dosh calculator
✕

ऊंचाई नहीं छू पा रहे हैं ऊंचाई के कलेक्शन

Updated: गुरुवार, 17 नवंबर 2022 (13:18 IST)
अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, डैनी, अनुपम खेर, परिणिति चोपड़ा को लेकर निर्देशक सूरज बड़जात्या ने ऊंचाई नामक फिल्म बनाई है जो 11 नवंबर को रिलीज हुई है। फिल्म की कई फिल्म समीक्षकों ने तारीफ की है, लेकिन जिस तरह की बातें हुई हैं वैसे कलेक्शन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर नजर नहीं आ रहे हैं। 
 
फिल्म ने पहले दिन 1.81 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 3.64 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 4.71 करोड़ रुपये, चौथे दिन 1.88 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 1.76 करोड़ रुपये और छठे दिन 1.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 6 दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 15.46 करोड़ रुपये हुआ है। 
 
माना कि फिल्म को लिमिटेड स्क्रीन और सीमित शो में रिलीज किया गया है, लेकिन कलेक्शन फिल्म के बजट के अनुरूप नहीं है। बताया जा रहा है कि फिल्म 75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है। 
 
संभव है कि फिल्म धीमी रफ्तार से ही सही, लेकिन तीन-चार सप्ताह तक ऐसे ही कलेक्शन करते रहे तो काफी आगे जा सकती है, लेकिन आने वाले सप्ताहों में फिल्म को कई बड़ी फिल्मों का मुकाबला भी करना होगा। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख