Hanuman Chalisa
✕

उर्वशी रौटेला महंगी कार लैंबोर्गिनी में फंसी, कहा लंबी लड़कियों की परेशानियां

उर्वशी रौटेला ने लंबी लड़कियों की 'अजब' मुसीबत बताई है। 'गजब' की बात ये है कि उन्हें महंगी कार लैंबोर्गिनी से उतरने में परेशानी हुई।

Updated: मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (13:12 IST)
उर्वशी रौटेला फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। अपनी लाइफस्टाइल से फैंस को रूबरू करवाती रहती हैं। हाल ही में उर्वशी ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो पोस्ट किए हैं जिसमें वे महंगी कार लैंबोर्गिनी से उतरती दिखाई दे रही हैं।
 
 
इन फोटोज़ को देख साफ पता चल रहा है कि कार से बाहर निकलने में उन्हें खासी परेशानी हो रही है। उर्वशी ने फोटो के साथ कैप्शन भी दिया है - लंबी लड़कियों की मुसीबतें। यह फोटो चेन्नई का है जहां पर वे अपनी पहली तमिल फिल्म 'द लीजैंड' की शूटिंग कर रही हैं। यह एक बड़े बजट की साई-फाई फिल्म है।
 
 
कुछ दिनों पहले उर्वशी को 'स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021' मिला है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये दी थी। 
 
 
2013 में सिंह साहब द ग्रेट से अपना करियर शुरू करने वाली उर्वशी सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4, पागलपंती, वर्जिन भानुप्रिया जैसी फिल्में कर चुकी हैं। काबिल पर उन पर फिल्माया गाना भी हिट रहा था।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख