Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार की पत्नी की तस्वीर के साथ ट्रोलर्स ने लिखा 'ट्विंकल बॉम्ब', एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Updated: सोमवार, 9 नवंबर 2020 (12:52 IST)
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। फिल्म अपने नाम और कहानी को लेकर लोगों के निशाने पर है। फिल्म के नाम पर विवाद बढ़ने के बाद इस फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' से 'लक्ष्मी' कर दिया गया था। लेकिन लोगों ने अक्षय की फैमिली को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया।

 
एक शख्स ने फोटोशॉप से अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना को लक्ष्मी बॉम्ब के पोस्टर पर फिट किया और उसका टाइटल 'ट्विंकल बॉम्ब' कर दिया। अब इस पर ट्विंकल ने अपना रिएक्शन दिया है।
 
ट्विंकल ने शख्स का मॉर्फ्ड तस्वीी शेयर करते हुए लिखा, ट्रोल्स काफी मददगार होते हैं। जब मैं टाइम्स ऑफ इंडिया के इस ब्लॉग के लिए फोटो खोज रही थी तो मेरी नजर इस पर गई। री-पोस्ट करने की बजाय क्रॉप करके शेयर कर रही हूं। एक ने मुझे कहा कि तुम भगवान को लेकर मजाक बनाते हो। तुम एक थर्ड क्लास इंसान हो। इस पर मैंने लिखा कि भगवान वाकई में मजाक पसंद करते हैं। वरना वो तुम्हें नहीं बनाते।
 
ट्विंकल ने आगे लिखा, ट्रोलर्स लक्ष्मी बॉम्ब के आदमी के पीछे पड़े हुए हैं। पता नहीं किस कारण से, उन्होंने मेरी फोटो ली है। मेरे रंग को भगवान कृष्ण के मयूर पंख के रंग से रंग दिया है। उन्होंने साथ ही एक बड़ी सी बिंदी लगा दी है।

उन्होंने लिखा, बहुत सही समय पर यह आया है। एक अधेड़ उम्र की महिला के तौर पर मुझे ऐसा लगता था कि मेरे जवानी के दिन पीछे छूट गए हैं।
 
बता दें कि अक्षय की 'लक्ष्मी' 9 नवंबर को शाम 7 बजकर 5 मिनट पर ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। खबरों की माने तो ऐसा अक्षय कुमार के उस अंधविश्वास के चलते किया जा रहा है जिसके तहत वह अपने सारे काम 9 अंक के अनुसार करते हैं। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख