ramcharitmanas
✕

टीवी एक्टर राजेश कुमार आए कोरोनावायरस की चपेट में, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी

Updated: शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (11:47 IST)
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस की चपेट में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार भी आ चुके हैं। वहीं अब टीवी के जाने-माने कलाकार राजेश कुमार भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने दी है। 

 
राजेश जल्द ही टीवी चैनल स्टार भारत के सीरियल 'एक्सक्यूज़ मी मैडम' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया है। फिलहाल सीरियल की शूटिंग चल रही है और शूटिंग के दौरान ही राजेश कुमार कोरोनावायरस का शिकार हो गए हैं।
 
कोरोना संक्रमित होने की जानकारी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दी। राजेश कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, मैं अपने सभी चाहने वालों और फैंस को ये इन्फॉर्म करना चाहता हूं कि मेरा कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं फिलहाल होम क्वारंटीन हूं। मेरा अच्छे से ध्यान रखा जा रहा है। आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। स्टार भारत पर 'एक्सक्यूज मी मैडम' के साथ फिर जल्द मिलते हैं।
 
टीवी शो एक्‍सक्यूज मी मैडम में राजेश कुमार लीड रोल में हैं और इस शो में दिव्‍य दृष्‍टि फेम नायरा बनर्जी उनकी बॉस की भूमिका में नजर आ रही हैं। 
 
बता दें कि राजेश कुमार बा बहू बेबी, साराभाई वर्सेज़ साराभाई: टेक 2, खिचड़ी और शरारत, महाराज की जय हो जैसे कई पॉपुलर शोज में काम कर चुके हैं। राजेश का सबसे पापुलर सीरियल 'साराभाई वर्सेज़ साराभाई' है।

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख