Daily Horoscope
✕

कश्मीर में लैला के नाम से मशहूर है तृप्ति डिमरी, एक्ट्रेस बोलीं- यही असली सफलता होती है...

Updated: रविवार, 15 सितम्बर 2024 (14:49 IST)
Tripti Dimri : बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की फिल्म 'लैला मजनू' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से तृप्ति डिमरी ने डेब्यू किया था। उस वक्त यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। हाल ही में इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई।
 
हाल ही में तृप्ति डिमरी ने अपनी इस फिल्म को लेकर बातचीत की। तृप्ति डिमरी ने बताया, आज भी मैं अगर कभी कश्मीर जाती हूं, तो वहां के लोग मुझे लैला ही बुलाते हैं। फिल्म लैला मजनू की शूटिंग जम्मू-कश्मीर में हुई है। मैं खुश हूं कि लोग मेरे किरदार से आज भी इतना जुड़े हैं। मेरे लिए यही सफलता है। बॉक्स ऑफिस के नंबर से ज्यादा लोगों का प्यार काम करता है।
 
एक्ट्रेस ने कहा, जब लैला मजनू रिलीज हुई थी, तब मुझे लगा था कि यह तो जरूर हिट होगी। मैं बहुत नई थी, मुझे नहीं पता था कि इंडस्ट्री में काम कैसे होता है। मुझे लगा था कि मैं बड़ी स्टार बन जाऊंगी और लोग मुझे पहचानने लगेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 
 
उन्होंने कहा, फिल्म के छह साल बाद भी ऐसा एक भी दिन नहीं गया, जब मुझे उस फिल्म के लिए मैसेज नहीं आता है या मैं किसी से कहीं टकरा जाऊं, तो 'लैला मजनू' का जिक्र न हो। यही किसी फिल्म की असली सफलता होती है।
 
बता दें कि फिल्म 'एनिमल' में इंटिमेट सीन देने के बाद तृप्ति डिमरी की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इस फिल्म के बाद से उनके पास कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। वहज जल्द ही विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, भूल भुलैया 3, आशिकी 3 और धड़क 3 में दिखेंगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

धर्मेन्द्र को गए एक साल, फिर भी सोशल मीडिया पर जिंदा हैं 'गरम धरम', एक कसक जो आज भी बाकी है

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख