dharma sangrah
✕

टॉयलेट एक प्रेम कथा की कैसी है बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत?

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (16:07 IST)
लगातार फ्लॉप फिल्मों के झटके सह रहे फिल्म उद्योग की उम्मीद अब अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' से है जो 11 अगस्त को प्रदर्शित हुई है। भारत में इसे लगभग तीन हजार स्क्रीन्स और ओवरसीज में 590 स्क्रीन्स में प्रदर्शित किया गया है। अक्षय कुमार जैसे सितारे और उनके वर्तमान फॉर्म को देखते हुए फिल्म को ज्यादा स्क्रीन्स मिले हैं। 


ALSO READ: टॉयलेट एक प्रेम कथा : फिल्म समीक्षा
 
फिल्म का विषय क्या है और किस तरह की कहानी है ये सभी को पता है। फिल्म ग्रामीण भारत की समस्या को दर्शाती है, लिहाजा शहरी दर्शकों की फिल्म में रूचि थोड़ी कम है। यही कारण है कि फिल्म को मल्टीप्लेक्स में उतनी अच्छी शुरुआत नहीं मिली है। सुबह के शो में मल्टीप्लेक्सेस में 25 प्रतिशत दर्शक मौजूद थे। चूंकि मल्टीप्लेक्स से सर्वाधिक कलेक्शन आते हैं, लिहाजा यह फिल्म के लिए अच्छा लक्षण नहीं है। 
 
सिंगल स्क्रीन और छोटे शहरों में फिल्म की ओपनिंग थोड़ी बेहतर है, इसके बावजूद फिल्म माउथ पब्लिसिटी पर बहुत ज्यादा निर्भर है। संभव है कि शाम और रात के शो में मल्टीप्लेक्सेस में दर्शकों की संख्या में इजाफा हो। 
 
जहां तक पहले दिन के कलेक्शन का सवाल है तो 12 से 13 करोड़ रुपये का आंकड़ा बेहतरीन माना जाएगा, लेकिन जिस तरह से फिल्म ने शुरुआत की है उसको देखते हुए यह थोड़ा मुश्किल है। दस करोड़ या इससे भी नीचे का कलेक्शन पहले दिन आ सकता है। 
 
फिल्म समीक्षकों की राय मिश्रित है। उन्होंने बहुत ज्यादा तारीफ नहीं की है तो बुराई भी नहीं की है। इसका मतलब है कि फिल्म बोरिंग नहीं है। अब सारा दारोमदार दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर है। 
Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख