dharma sangrah
✕

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, लगाए गए 23 कट्स, मिला यह सर्टिफिकेट

Updated: गुरुवार, 4 सितम्बर 2025 (17:40 IST)
बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बागी 4' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, हरनाज संधु और सोनम बाजवा नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच 'बागी 4' को सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट भी मिल गया है। 
 
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने 'बागी 4' में 23 कट्स लगाते हुए A सर्टिफिकेट दिया है। डायरेक्टर ए. हर्षा की पहली बॉलीवुड फिल्म के 23 सीन पर कैंची चली है और और कई डायलॉग बदलने पड़े।फिल्म में खूब खून-खराबा देखने को मिलने वाला है।  
 
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 'बागी 4' के एक सीन में फ्रंटल न्यूडिटी थी जिसे छिपाया गया है। वही एक सीन में एक किरदार ताबूत पर खड़ा है। उस सीन को फिल्म से हटा दिया गया है। एक सीन में कटे हुए हाथ से सिगरेट जलाते दिखाया गया है। उस सीन को भी फिल्म से हटा दिया गया है।
 
इसके अलावा एक सीन में लड़की के हिप पर हाथ को रगड़ा गया था, उसे भी रिप्लेस करवाया गया है। ईसा मसीह की मूर्ति पर चाकू फेंकने वाले सीन को हटा दिया गया। इसके अलावा फिल्म के कई हिंसक सीन्स पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। वहीं कई गालियां भी फिल्म से हटवाई गई है।
 
फिल्म के एक डायलॉग में कंडोम शब्द का यूज किया गया था, उसे भी म्यूट करवा दिया गया है। फिल्म के कई डायलॉग भी बदले गए हैं। इतने कट्स के बाद 'बागी 4' को ए सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म की लेंथ 157.50 मिनट यानी 2 घंटे 37 मिनट 5 सेकंड है।
 
फिल्म बागी 4 का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू नजर आएंगे। इस फिल्म से हरनाज बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख