Hanuman Chalisa
✕

टाइगर और कृष्णा श्रॉफ के एमएमए जिम की ग्रैंड ओपनिंग

Updated: शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (14:43 IST)
टाइगर और कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपने फिटनेस से आकर्षित करते आए है, और अब दोनों ने मुंबई में जिम की श्रृंखला का जॉइंट वेंचर शुरू कर दिया है। जिम का उद्घाटन समारोह 29 नवंबर को आयोजित किया गया था। 
 
इस समारोह में टाइगर श्रॉफ, कृष्णा श्रॉफ, भारतीय एमएमए टीम के कोच एलन फर्नांडीज, माननीय श्रीराम और मां आयशा श्रॉफ शरीक हुए थे। मुंबई के बांद्रा में स्थित यह पहला जिम है जिसे टाइगर और कृष्णा द्वारा खोला गया है और वे जल्द ही जिम की एक श्रृंखला खोलने की योजना बना रहे हैं। इस इवेंट के दौरान, टाइगर मार्शल आर्ट्स का हुनर दिखाते हुए नजर आये। कृष्णा और टाइगर दोनों मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के प्रति जुनूनी है।
 
टाइगर श्रॉफ न केवल अपने डांस के लिए जाने जाते है बल्कि अपनी शानदार शारीरिक काया और खतरनाक एक्शन सीक्वेंस के लिए भी प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं, टाइगर एक योद्धा की तरह बेहद फिट और मजबूत नजर आते है। जिस सरलता से टाइगर स्टंट परफॉर्म करते है, चाहे वो हवा में स्प्लिट करना हो या फिर मुक्केबाजी और बैकफ्लिप्स, यह सभी सुपर कूल और बेहद आसान नजर आता है।
 
कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपनी टोंड बॉडी की तस्वीरें साझा कर के फिटनेस के प्रति लक्ष्य स्थापित करती रहती है। बागी 2 की अपार सफ़लता के साथ साल 2018 टाइगर के लिए शानदार वर्ष रहा है। टाइगर श्रॉफ फिलहाल करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए शूटिंग कर रहे हैं, जिसके बाद रितिक रोशन सहित टाइगर यश राज फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे।

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख