Daily Horoscope
✕

एबीसीडी 3 में प्रभुदेवा... और साथ में होगा ये स्टार!

Updated: शनिवार, 8 जुलाई 2017 (15:34 IST)
कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूजा ने एबीसीडी सीरिज की दो फिल्में निर्देशित की है और दोनों ही फिल्में सफल रही हैं। खासतौर पर टीनएजर्स ने इन फिल्मों को काफी पसंद किया। टीवी पर भी ये फिल्में जब दिखाई जाती है तो अच्छी टीआरपी मिलती है। 
 
रेमो की पिछली फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। लगभग 20 करोड़ रुपये का नुकसान इस फिल्म से हुआ। बावजूद इसके रेमो पर इसका कोई असर नहीं हुआ। 
रेमो अपनी अगली फिल्म सलमान खान के साथ बनाने वाले हैं। ये डांस आधारित फिल्म होगी और इसमें सलमान एक 14 वर्षीय बेटी के पिता के रूप में नजर आएंगे। 
 
इसके साथ ही रेमो ने एबीसीडी 3 की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें प्रभुदेवा भी होंगे जिन्होंने पिछली दोनों फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
 
रेमो का कहना है कि प्रभुदेवा इस सीरिज का अहम हिस्सा हैं और उनके बिना फिल्म नहीं बनाई जा सकती। इस बार वे प्रभुदेवा को अनोखे अंदाज में प्रस्तुत करेंगे। 
 
एबीसीडी 3 में एक युवा हीरो भी होगा। खबर है कि टाइगर श्रॉफ का नाम फाइनल हो चुका है और वे 'ए फ्लाइंग जट्ट' के बाद फिर से रेमो के निर्देशन में फिल्म करते दिखाई देंगे। 
 
डांस में टाइगर माहिर हैं और संभव है कि वे डांस आधारित फिल्म में धूम मचा दें। 
Show comments

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया बम धमकी का साया, ईमेल में IED लगाने की चेतावनी

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार प्रेम और गन की भिड़ंत, सूरज बड़जात्या बनाम इमरान हाशमी की दिलचस्प जंग

Miss Universe 2026: 115 सुंदरियों को पछाड़कर जेनिफर बैरेटो बनीं विनर, 20 साल बाद प्यूर्टो रिको में लौटा ताज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख