टाइगर ज़िंदा है जैसी बकवास फिल्म नहीं देखी
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फैंस फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए ही दीवाने हो चले थे, लेकिन ट्रोलर्स कहा किसी को छोड़ते है आजकल। मौका मिलते ही शुरू हो जाती है ट्रोलिंग। ऐसे में टाइगर ज़िंदा है के लिए भी लोग पीछे नहीं हटे।
कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म की क्रिटिक्स भी तारीफ कर रहे हैं। इतनी बेहतरीन फिल्म होने के बावजूद फिल्म की ट्रोलिंग हो रही है। कई ट्रोलर्स का कहना है कि सलमान और कैटरीना को एक्टिंग नहीं आती, वहीं किसी ने कहा कि एक्शन सीक्वेंस अजीब थे।
Just WATCHED #TigerZindaHai .
— Naren Singh (@ItsNarenSingh) December 21, 2017
Sad But Truth This is crap Film.
No Story , No Acting , Only Action's.
And the Worst Climax Ever.#Disappointed
एक ट्रोलर ने कहा कि टाइगर ज़िंदा है इतनी बुरी फिल्म है कि थिएटर से कुर्सियां भी बाहर निकल गईं। एक ट्विट आया कि भाई और कैटरीना साथ में बेहतरीन हैं, दोनों शानदार लगते हैं, दोनों शानदार एक्शन भी कर सकते हैं लेकिन दोनों एक्टिंग नहीं कर सकते।
ISIS head Abu usmam falls in love with Indian Nurse it seems.. Yeh kya dikha rahe hai.. . #TigerZindaHai
— Sumit kadel (@SumitkadeI) December 22, 2017
एक ने फिल्म का रिव्यु देते हुए लिखा हाल ही में टाइगर ज़िंदा है देखी, सच है कि यह बकवास फिल्म है। कोई स्टोरी नहीं.. कोई एक्टिंग नहीं, सिर्फ एक्शन और सबसे खराब क्लाइमैक्स।
The best scene from Tiger Zinda Hain is a Maruti Suzuki Swift, flying off the ramp and Katrina trying to turn the turn the steering wheel midair. #Katrinabhabhirocks #BahutDardHuaMovieDekhke
— Ser Spank a Lot ® (@thebeardedrahip) December 23, 2017
हो सकता है कई लोगों को यह फिल्म लॉजिक के हिसाब से पसंद ना आई हो, लेकिन फैंस ने इस फिल्म को सुपरहिट बना ही दिया है।
