Daily Horoscope
✕

शादी की साड़ी पहनकर बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचीं आलिया भट्ट, बताई वजह

Updated: बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (11:12 IST)
Alia Bhatt Wedding Saree: 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन बीते दिन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवार्ड से नवाजा गया।
 
आलिया को साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला है। आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ अवॉर्ड लेने पहुंची थीं। खास बात यह थी कि इस मौके पर आलिया ने अपनी शादी की साड़ी पहनी थीं। 
 
आलिया भट्ट आइवरी कलर की इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस साड़ी को उन्होंने रणबीर संग फेरे लेते वक्त भी पहना था। आलिया को शादी की साड़ी में देख हर किसी के मन में सवाल उठने लगा कि उन्होंने इसे रिपीट क्यों किया। इसकी वजह एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताई है। 
 
आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, स्पेशल दिन के लिए एक स्पेशल आउटफिट होना चाहिए। और कभी-कभी वह आउटफिट आपके पास पहले से ही मौजूद रहता है। जो एक बार स्पेशल रह चुका है, वह दोबारा भी स्पेशल हो सकता है और फिर दोबारा भी...#rewear #reuse #repeat
 
आलिया भट्ट के अलावा कृति सेनन को फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। वहीं अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा' के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को फीचर, नॉन फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा तीन कैटेगरी में बांटा गया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

ये प्रेम मोल लिया रिव्यू: सोच नई, लेकिन सूरज बड़जात्या की पुरानी मिठास में उलझ गई कहानी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख