dharma sangrah
✕

यह बॉलीवुड एक्ट्रेस थी करण जौहर का पहला प्यार

Updated: रविवार, 25 मई 2025 (12:59 IST)
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर 25 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। करण जौहर ने कई बेहतरीन फिल्में इंडस्ट्री को दी है। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी फिल्मों में बेइंतहा प्यार दर्शाने वाले फिल्म करण जौहर 53 साल की उम्र में भी कुंआरे हैं। हालांकि वह सेरोगेसी के जरिए दो बच्चों के ‍पिता बन चुके हैं।
 
करण जौहर का जन्म 1972 में मुंबई में हुआ था। करण के पिता यश जौहर मशहूर प्रोड्यूसर और धर्मा प्रोडक्शन के फाउंडर थे। करण की पढ़ाई मुंबई के ग्रीन लॉन हाई स्कूल और एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में हुई। करण के पिता उन्हें एक्टर बनाना चाहते थे। 
 
पढ़ाई पूरी करने के बाद करण जौहर ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में दूरदर्शन के टीवी सीरियल 'श्रीकांत' से की थी। पिता यश जौहर अक्सर उन्हें अभिनेता बनने की सलाह देते थे, लेकिन करण का निर्देशन की तरफ काफी रुझान था। करण ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
 
भले ही करण जौहर की शादी नहीं हुई हो लेकिन ऐसा नहीं है कि उनकी जिंदगी में कोई लड़की नहीं रही हो। करण जौहर का पहला प्यार ट्विंकल खन्ना थीं। ट्विंकल खन्ना और करण जौहर पंचगनी के बोर्डिंग स्कूल में एक साथ पढ़ा करते थे। इतना ही नहीं दोनों की दोस्ती के हर तरफ चर्चे थे। दोनों ही फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे। 
 
जब ट्विंकल ने स्कूल बदला तो करण ने भी उसी स्कूल में एडमिशन ले लिया। एक बार तो करण ने स्कूल से भागने की भी कोशिश की थी, जिससे वो ट्विंकल से मिल सकें, लेकिन वो पकड़े गए और उन्हें पूरी स्कूल के सामने सजा मिली। एक इवेंट में करण ने कबूला था कि ट्विंकल दुनिया की इकलौती लड़की हैं, जिनसे वो प्यार करते थे। 
 
वहीं ट्विंकल ने भी अपनी ऑटोबायोग्राफी मिसेज फनीबोन्स के लॉन्चिंग इवेंट में बताया था कि करण ने उन्हें स्कूल में प्रपोज किया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि करण मुझसे प्यार करता था। उस वक्त मेरी छोटी-छोटी मूंछें थीं। इतना ही नहीं वह हमेशा उन्हें देखकर कहता था कि मुझे तुम्हारी मूंछें काफी पसंद हैं।
 
इन सब के बावजूद ये बात भी सच है कि करण जौहर की मोहब्बत एकतरफा थी। उनके लिए ट्विंकल खन्ना के दिल में कोई फीलिंग नहीं थी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख