dharma sangrah

दर्शकों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू हो रहा 'द कपिल शर्मा शो'!

Updated: बुधवार, 26 मई 2021 (16:18 IST)
'द कपिल शर्मा शो' दर्शकों का फेवरेट कॉमेडी शो है। बीते महीनो कपिल शर्मा का यह शो ऑफ एयर हो गया था। अब दर्शकों के लिए खुशखबरी आ रही है कि यह शो जल्द ही शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा का शो अगले महने से शुरू होगा।

 
खबरों के अनुसार 'द कपिल शर्मा शो' का नया सीजन 21 जुलाई से ऑनएयर होगा। शो की शूटिंग शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बार शो में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। शो का फॉर्मेट और किरदार भी कुछ बदले हुए दिख सकते हैं।
 
बताया जा रहा है कि शो में कपिल के साथ भारती सिंह, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और कृष्णा अभिषेक भी होंगे। इस बार भी सेट पर लाइव ऑडियंस होगी या नहीं इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है।
 
वहीं बीते दिनों कपिल शर्मा ने एक पोस्ट शेयर करके बताया था कि नए लोगों को भी इस शो में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया था कि मेकर्स नए राइटर और एक्टर की तलाश कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही कपिल दूसरी बार पिता है। 1 फरवरी को गिन्नी चतरथ ने बेटे को जन्म दिया था। इससे पहले ही कपिल ने परिवार के साथ समय बिताने के लिए काम से कुछ महीने का ब्रेक लिया था। वहीं शो के बंद होने का एक कारण लाइव ऑडियंस का नहीं होना भी बताया जा रहा था। 
 

Show comments

फैशन और शाही अंदाज की मिसाल हैं संजय लीला भंसाली की फिल्मों के ये आइकॉनिक कॉस्ट्यूम

नशे में चूर संजय दत्त जब श्रीदेवी के होटल के कमरे में घुस गए

अल्लू अर्जुन ने फैंस और हेटर्स को दी खास सीख, बोले- नफरत छोड़ो, अपनी जिंदगी पर ध्यान दो

अनूप जलोटा जन्मदिन: 'ऐसी लगी लगन' से दुनिया जीतने वाले भजन सम्राट की विवादों से भरी पर्सनल लाइफ

जेल, विवाद और फिर धमाकेदार वापसी, संजय दत्त की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख