sawan somwar

लॉकडाउन में द ग्रेट खली घर में तल रहे पकौड़े, बोले- बैठे-बैठे पकौड़े ही बनाइये

Updated: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (11:58 IST)
कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए इस समय पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में सभी से‍लेब्रिटीज अपने-अपने घरों में कैद हैं। WWE के रेसलर रह चुके द ग्रेट खली भी अपने घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव बने हुए हैं। अक्सर उनके वीडियो भी वायरल होते रहते हैं।

 
हाल ही में खली अपने घर में पकौड़े बनाते नजर आए, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खली बेसन के पकौड़े तलते दिखाई दे रहे हैं।
 
इस वीडियो में द ग्रेट खली कह रहे हैं, 'घर में बैठे-बैठे पकौड़े ही बनाइये, अगर कुछ हो नहीं सकता तो।' खली के इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
बता दें, द ग्रेट खली बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। साल 2007 में बैटल रॉयल जीतकर वो WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय रेसलर बने। 2014 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद खली ने WWE छोड़ दी और भारत आकर 2015 में अपनी रैसलिंग एकेडमी शुरु की।

Show comments

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म

'रॉकी भाई' के मुरीद हुईं नयनतारा, यश के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' के 6 साल, जब जाह्नवी कपूर ने पर्दे पर दिखाया था एक महिला के जज्बे और साहस की कहानी

8 महीने की प्रेग्नेंसी में भी 'राका' की शूटिंग कर रहीं हैं दीपिका पादुकोण, सितंबर की डिलीवरी से पहले करेंगी शूट रैप

गोविंदा ने पत्नी सुनीता के 'अफेयर्स' वाले आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अपनों की बुराई करना आसान रास्ता है

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख