1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. thalapathy vijay last film jana nayagan gets ua certificate on court orders
Last Updated : शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 (15:27 IST)

'जन नायगन' की रिलीज का रास्ता हुआ साफ, कोर्ट ने दिया U/A 16+ सर्टिफिकेट जारी करने का आदेश

film Jan Nayagan
साउथ सुपरस्टार और टीवीके प्रमुख थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टिंग करियर से संन्यास लेने के बाद यह उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है। यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया। 
 
सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट में देरी के कारण मामला मद्रास हाईकोर्ट भी पहुंचा। मेकर्स ने कोर्ट से तुरंत राहत की मांग की थी। वहीं अब कोर्ट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को फिल्म 'जन नायगन' को U/A 16+ सर्टिफिकेट देने का आदेश दिया है। 
 
कोर्ट ने इस फैसले के बाद थलपति विजय के फैंस के बीच खुशी की लहर है। जस्टिस पीटी आशा ने कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ये फैसला सुनाया है। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। 

 
7 जनवरी को मद्रास हाई कोर्ट ने याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। मेकर्स ने अपनी याचिका में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशनको इस मोस्‍ट अवेटेड फिल्म को 'UA 16' कैटेगरी के तहत सेंसर सर्टिफिकेट देने का निर्देश देने की मांग की थी।
 
जस्टिस पीटी आशा ने मौखिक रूप से CBFC से 7 जनवरी को उस 'शिकायत' की एक कॉपी पेश करने के लिए कहा था, जिसमें दावा किया गया था कि फिल्म 'धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।'
 
बता दें कि 'जन नायगन' 18 दिसंबर 2025 को सर्टिफिकेशन के लिए भेजी गई थी। शुरुआती जांच के बाद कुछ कट्स के साथ U/A सर्टिफिकेट देने की बात हुई, लेकिन फाइनल सर्टिफिकेट जारी नहीं हुआ। बाद में फिल्म को रीवाइजिंग कमेटी के पास भेज दिया गया। 
 
थलपति विजय एक्टिंग करियर से संन्यास लेकर राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। वह तमिलगा वेट्री कजगम पार्टी के प्रमुख है। उनकी पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। 
ये भी पढ़ें
वैलेंटाइन पर खूंखार आशिक बनकर आ रहे शाहिद कपूर, 'ओ रोमियो' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज