dharma sangrah

AIB के लिए बक-बक करने वाले तन्मय और खंभा भी #Metoo की चपेट में

Updated: सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (18:18 IST)
AIB के सबसे लोकप्रिय चेहरे कॉमेडियन तन्मय भट्ट अब इससे अलग हो रहे हैं। उनके साथ को-फाउंडर गुरसिमरन खंभा को भी छुट्टी पर भेज दिया  गया है। हाल ही में AIB के एक स्टैंड अप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें निकाल  दिया गया था।
 
 
#Metoo कैंपेन और सोशल मीडिया पर AIB की लगातार ट्रोलिंग हो रही हैं। सीईओ तन्मय भट्ट और को-फाउंडर गुरसिमरन खंभा पर भी महिलाओं से  खराब व्यवहार के आरोप लगे हैं। ऐसे में AIB ने ट्विटर पर अपना एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि तन्मय भट्ट अगले नोटिस तक  कंपनी के किसी भी काम में शामिल नहीं किया जाएगा और गुरसिमरन खंभा को लंबे वक्त के लिए छुट्टी पर भेज दिया गया है।
 
इस सारे मामले की शुरुआत उत्सव चक्रवर्ती पर लगे यौन शोषण के आरोपों से हुई। जिस लड़की ने उत्सव चक्रवर्ती पर आरोप लगाए हैं उसके बारे में  तन्मय भट्ट को पूरी जानकारी थी। उन्हें महिला के साथ हुए उत्पीड़न की जानकारी थी।

AIB ने बयान जारी कर बताया था कि तन्मय को इस बात की जानकारी थी कि उत्सव ने क्या किया है। लेकिन पीड़िता इस मामले को आगे नहीं  बढ़ाना चाहती थीं इसलिए कोई एक्शन नहीं लिया गया। सोमवार को एक और लड़की ने गुरसिमरन खंभा पर 2015 और 2016 के बीच यौन उत्पीड़न  का आरोप लगाया।
 
AIB ने अब अपने बयान में साफ कहा है कि वो कंपनी में इस तरह का वातावरण नहीं चाहते हैं इसलिए उन्होंने इस पूरे मामले में तुरंत कार्रवाई की और आगे की जांच चल रही है।

TVF की सुपरहिट 'फैमिली किराना स्टोर' की सीजन 2 के साथ वापसी, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA का बयान, कृति सेनन वाले विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

'दायरा' का नया पोस्टर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस

अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य लुक ने मचाया तहलका, प्रभास और ऋषभ शेट्टी ने की 'महाकाली' की जमकर तारीफ

अमिताभ बच्चन को पसंद है जगजीत सिंह की ये गजल, KBC 18 में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख