kalsarpa dosh calculator
✕

तमन्ना भाटिया ने शो जी करदा में दिया शानदार परफॉर्मेंस

Updated: गुरुवार, 15 जून 2023 (16:43 IST)
Tamannaah Bhatia
तमन्ना हिंदी और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री में काम करती हैं। उन्होंने कई साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बिताए हैं और इन सालों में कई कैरेक्टर्स दर्शकों को दिए हैं। इतना ही नहीं मनोरंजन के हर पहलू से ऑडियंस को रूबरू कराया है। और उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो अब एक्ट्रेस अपने कैरियर के सबसे बेस्ट फेज से गुज़र रहीं हैं।
 
तमन्ना भाटिया प्रतिभा की प्रत्यक्ष मूर्ति हैं। तमन्ना ने पूर्व में कई सारें ऐसे किरदार निभाये हैं, जिसने उन्हें वर्सटाइल एक्ट्रेस का टैग दिया है। उनकी हालिया सीरीज़ जी करदा अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और बहुत ही कम समय में शो को लाखों में व्यूज मिल रहे हैं। फैंस जिन्होंने शो को देखा है वह इंटरनेट पर इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं क्रिटिक्स को भी इसकी कहानी का ट्रीटमेंट काफी पसंद आया है।
Tamannaah Bhatia
 
जी करदा है में तमन्ना ने अपने कम्फर्ट ज़ोन से आगे बढ़कर शो को लीड किया है। यह पहली बार नहीं है जब तमन्ना ने ओटीटी पर काम किया है। बल्कि उन्होंने "बबली बाउंसर" और "प्लान ए प्लान बी" जैसे कई कॉन्टेंट ऑडियंस के समक्ष परोसे हैं।
 
तमन्ना अपने फैंस को केवल जी करदा है से ही नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर बहुत जल्द रिलीज़ होने वाली लस्ट स्टोरीज़ से भी एंटरटेन करेंगी। साथ ही फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस अब मलयालम फ़िल्म "बांद्रा", तेलुगु फ़िल्म "भोला शंकर" और तमिल फिल्म "जेलर" में काम कर अपनी अदायगी का एक बेहतरीन नमूना पेश करेंगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख