sundarkand
✕

तब्बू और अजय देवगन रोमांस करते हुए विजयपथ की याद ताजा करेंगे

Updated: शुक्रवार, 30 जून 2017 (18:54 IST)
तब्बू और अजय देवगन करीब एक दशक के बाद बिग स्क्रीन पर एक साथ होंगे। उन्होंने गोलमाल अगेन की शूटिंग शुरू भी कर दी है। जहां दोनों इस बार एक साथ कॉमेडी में हाथ आजमाएंगे, तब्बू अजय के बारे में काफी कुछ कहने लगी और ऐसे में एक खास तथ्य बाहर आ गया है। 
 
इससे पहले कि अजय और तब्बू के संबंधों पर आगे बढ़ें, आपको याद दिला दें कि दोनों बचपन के दोस्त हैं। अजय देवगन, तब्बू के कजिन समीर आर्य के पड़ोसी थी और दोनों के बीच 25 साल तक बढ़िया दोस्ती रही। यहां तक कि तब्बू ने हाल ही में कहा कि उनके सिंगल होने के पीछे अजय देवगन वजह हैं। 
 
इस बात को समझाते हुए तब्बू ने कहा कि कम उम्र में समीर और अजय बिग बुलिज़ थे और अक्सर तब्बू और उनके दोस्तों की जासूसी करते थे। ये दोनों जब भी तब्बू  को किसी लड़के से बात करते देखते तो उसे पीटने की धमकी दे डालते। तब्बू ने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें लगता है अब अजय को अपने किए का दुख होगा, क्योंकि वे अभी तक सिंगल रह गईं। तब्बू  ने मजाक में यह तक कह दिया कि उनकी शादी की जिम्मेदारी अजय देवगन की है।  
 
तब्बू ने अजय की जमकर तारीफ करती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लव रंजन की अगली फिल्म में वह और अजय देवगन रोमांस करते हुए विजयपथ की याद ताजा कर देंगे। दूसरी तरफ तब्बू  ने अपने रोल के बारे में कुछ खास नहीं बताया। तब्बू  के मुताबिक, उनका गोलमार अगेन में किरदार कुछ सीरियस टाइप का है जबकि उनके साथ फिल्म में मस्ती करते फिरेंगे। 
 
अजय देवगन के अलावा, फिल्म में अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, कुणाल खेमू और परिणीति चोपड़ा भी हैं। 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख