Hanuman Chalisa
✕

तलाक के 5 साल बाद अब ऐसा है रितिक रोशन और सुजैन खान का रिश्ता

Updated: शुक्रवार, 3 मई 2019 (12:16 IST)
रितिक रोशन अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। रितिक ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी और दोनों ने 2014 तलाक ले लिया था। तलाक के बाद भी रितिक और सुजैन खान का रिश्ता बेहद खास है। दोनों आज भी वे दोस्त की तरह मिलते हैं। अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं। मूवी और डिनर डेट पर भी साथ जाते हैं।


तलाक के 5 साल बाद भी रितिक और सुजैन के रिश्ते में खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। सुजैन और रितिक एक-दूसरे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। ऋतिक के 45वें बर्थडे पर सुजैन ने लिखा था, 'मेरे बेस्ट फ्रेंड तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' 
 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुजैन ने रितिक संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की। सुजैन ने कहा, अब हम कपल नहीं हैं लेकिन बहुत अच्छे दोस्त हैं। रितिक में मुझे मेरा सपोर्ट सिस्टम दिखता है। ये जोन मेरे लिए बहुत पवित्र है, ये मुझे दुखी या अकेला महसूस नहीं कराता है। मेरे बच्चे आसानी से एडजस्ट हो जाते हैं। वो चीजों को ओर्गेनाइज रखते हैं। अब हम साथ नहीं हो सकते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर हमेशा एक-दूसरे के लिए हाजिर हैं।

सुजैन खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्मी बैकग्राउंड होने के बाद वो एक्ट्रेस क्यों नहीं बनी। उन्होंने बताया, जब मैं 5 साल की थी तभी से डिजाइनिंग के प्रति लगाव था। मेरी मां उन दिनों इंटीरियर डिजाइनिंग में गहरी रुचि रखती थी। मैं उनके साथ साइट पर जाती, मुझे वो रंगों की दुनिया अच्छी लगती थी। एक्ट‍िंग करना भी उतना ही टफ है लेकिन उसने मुझे कभी आकर्ष‍ित नहीं किया। 
 
वहीं रितिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही सुपर 30 में एक गणितज्ञ के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 26 जुलाई, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Show comments

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख