Hanuman Chalisa
✕

शेरनी बनकर फिर लौट रहीं सुष्मिता सेन, इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज 'आर्या 3'

Updated: शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (11:25 IST)
Aarya 3 Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' के दोनों सीजन को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फैंस 'आर्या' की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों मेकर्स ने 'आर्या 3' का टीजर भी शेयर किया था, जिसमें सुष्मिता काफी दमदार रोल में नजर आ रही थीं।
 
वहीं अब मेकर्स ने 'आर्या 3' की रिलीज डेट बता दी है। इसमें सुष्मिता एक बार फिर शेरनी बनकर अपने दुश्मनों पर वार करती नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने इस वेब सीरीज का एक मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है, जिसके बाद से फैन्स में एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ गया है।
 
इस मोशन पोस्टर में शेर के के पंजा मारने के बाद का निशान दिखाई दे रहा है। इसके बाद 3 नवंबर लिखा आता है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'शेरनी के लौटने का वक्त आ गया है।' 
 
बता दें कि आर्या का पहला सीजन साल 2020 में आया था। इस सीरीज के जरिए सुष्मिता ने लंबे वक्त बाद पर्दे पर वापसी की थी। इसके बाद 'आर्या 2' साल 2021 में रिलीज हुआ था। दोनों सीजन हिट साबित हुए थे। 'आर्या 3' में सुष्मिता के अलावा सिकंदर खेर, वीर्ति वघानी और वीर वजिरानी नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख