sundarkand
✕

बेटियों की फिटनेस गुरु बनीं सुष्मिता सेन, देखिए वीडियो

Updated: सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (16:54 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अक्सर अपने फिटनेस वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 
 
सुष्मिता अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं और अब उन्होंने अपनी बेटियों को भी फिट बनाए रखने की जिम्मेदारी उठाई है। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपनी बेटियों रिनी और आलीशा को फिटनेस ट्रेनिंग देती नजर आ रही हैं। 
 
वीडियो में सुष्मिता रिनी और आलीशा को रिंग्स के जरिए एंटी-ग्रैविटी स्टेप्स सिखा रही हैं। छोटी बेटी आ‍लीशा मां सुष्मिता को अच्छी तरह कॉपी करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर सुष्मिता को अपने फैन्स से काफी तारीफ मिल रही है।  
 
कुछ लोग बतौर मां उनकी परवरिश की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ फैन्स सुष्मिता की फिटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सुष्मिता ने वीडियो के साथ लिखा कि मैं हमेशा स्टूडेंट की तरह सीखती हूं, लेकिन कभी-कभी टीचर की तरह सिखाती भी हूं। रिनी ने रिंग के साथ अपनी जर्नी शुरू कर दी है।

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख