Daily Horoscope
✕

सुष्मिता कर रही 'रोहमांस', आखिरकार कर दिया खुलासा

Updated: सोमवार, 12 नवंबर 2018 (16:17 IST)
बॉलीवुड में कपल्स की लाइन लगी है। एक से बढ़कर एक सेलीब्रिटीज़ यहां जोड़ियां बनाते हैं। और फिलहाल नए कपल हैं सुष्मिता सेन और मॉडल रोहमान शॉल। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। यहां तक कि दोनों मीडिया और कैमरा से घबराते भी नहीं। चाहे एयरपोर्ट हो या पार्टीज़ दोनों साथ में पोज़ देते नज़र आते हैं। 
 
सुष्मिता के इंस्टाग्राम पर अपनी जगह बनाना, उनकी बेटियों के साथ मस्ती करना, दिवाली की पार्टीज़ में दोनों का साथ होना यह साबित करता है कि दोनों जाहिर तौर से साथ हैं और बॉलीवुड इंडस्ट्री में इसकी खबर सभी को है। लेकिन बात यह थी कि इसका इज़हार दोनों ने कभी किया नहीं था। चाहे जो हो, सुष्मिता ने भी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। 
 
लेकिन फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। फैंस जो जानना चाहते थे और सुष से सुनना चाहते थे कि उनकी ज़िंदगी में रोमांस लौट चुका है, उनके लिए यह खुशखबरी है। सुष ने हाल ही में अपनी एक वीडियो में जाहिर किया कि रोहमान और वे रिलेशनशिप में हैं और दोनों में जबर्दस्त प्यार है। अपनी एक वर्क आउट वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सुष्मिता ने लिखा कि एक्सरसाइज़ की यह रिंग्स और  कमिटमेंट सही है.. वे 'रोहमांस' में हैं.. लेकिन शादी की खबरें बिल्कुल गलत हैं। 

ALSO READ: सुष्मिता के घर जल्द बज सकती है शादी की शहनाई, 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड संग लेंगी फेरे!
 
सुष्मिता ने साथ में यह भी कहा कि वे शादी नहीं कर रही हैं और अपनी ज़िंदगी के काफी सच बता चुकी हैं। वाह! फैंस वाकई इस खबर से काफी खुश होंगे। रोहमान और सुष्मिता का रोमांस काफी समय से चला आ रहा है। दोनों इसे छुपाते नहीं थे, लेकिन खुलकर जताते भी नहीं थे। अब जब्कि यह वीडियो और कैप्शन सामने आ चुका है तो यह कहना और समझना काफी होगा कि सुष्मिता अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख