Daily Horoscope
✕

कब्रिस्तान में अकेले एक रात बिताना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत

Updated: शुक्रवार, 26 जून 2020 (11:26 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 10 दिन से अधिक हो चुका है, लेकिन उनके फैंस को अभी भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि वे इस दुनिया में नहीं रहें। सुशांत के कई वीडियो, पोस्ट और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस उनसे जुड़ी यादों को शेयर कर रहे हैं।

 
अब सुशांत का साल 2018 का फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने कब्रिस्तान में अकेले रात बिताने का जिक्र किया था। बता दें कि सुशांत के कई सपने थे जिन्हें वह पूरा करना चाहते थे। कुछ सपने उन्होंने पूरे भी किए, लेकिन कुछ अधूरे रह गए। 
 
सुशांत सिंह राजपूत अकेले एक रात कब्र‍िस्‍तान में गुजारना चाहते थे। इसके पीछे वजह भी बेहद दिलचस्‍प है। सुशांत अपने डर पर काबू करने के लिए यह काम करना चाहते थे।
 
सुशांत ने 2018 में एक डरावना वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, जब मैं बुरी तरह डर जाता हूं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने यह भी लिखा था कि ये सपना मेरे बर्थडे वीक के लिए फिक्स है। 
 
वहीं सुशांत का एक इंटरव्यू वायरल भी हो रहा है जिसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्हें सबसे ज्यादा डर किससे लगता है? इस पर बात करते हुए सुशांत ने कहते हैं, 'पता नहीं, शायद मौत से। मैं सिर्फ तीन घंटे ही सोता हूं तो उन घंटों में मुझे पता नहीं होता कि मैं कौन हूं। तो इस बारे में पता नहीं होना कि आप वास्तव में क्या हैं, ये भी काफी डरावना विचार है और शायद जब आप मरते हैं तो कुछ ऐसा ही होता है कि आपको पता नहीं होता है कि आप कौन हैं।'
 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख