dharma sangrah
✕

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर AIIMS के डॉक्टरों ने उठाए सवाल, कही यह बात

Updated: बुधवार, 26 अगस्त 2020 (14:18 IST)
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई अभी तक सिद्धार्थ पठानी, सैमुअल मिरिंडा, हाउसकीपर और कुक नीरज से पूछताछ कर चुकी है। इस केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि AIIMS के डॉक्टर शुक्रवार को सीबीआई को सुशांत की अटॉप्सी और विसरा रिपोर्ट सौंपेगे।

 
खबरों के अनुसार एम्स के डॉक्टरों ने सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों का मानना है कि सुशांत सिंह के केस में हत्या के एंगल की भी जांच की जानी चाहिए। एम्स की टीम शुक्रवार को अपने निष्कर्ष को सीबीआई को सौंप देगी। 

ALSO READ: सुशांत केस : मानवाधिकार आयोग ने मुंबई पुलिस और अस्पताल को भेजा नोटिस, पूछा- रिया चक्रवर्ती को मोर्चरी में जाने की इजाजत कैसे मिली
 
सीबीआई ने एम्स से सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ऑटोप्सी रिपोर्ट की जांच करते हुए उस पर राय मांगी थी। जिसके बाद एम्स ने सुशांत की फाइल की जांच के लिए पांच फोरेंसिक विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया था। बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट के जरिए सीबीआई को कई अहम सबूत भी मिल सकते हैं। 
 
इस मामले में जांच पैनल का नेतृत्व कर रहे एम्स के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा है कि हमें मेडिकल डेथ इंवेस्टिगेशन के लिए ज़रूरी जानकारी चाहिए, जो हमने मुंबई की लोकल टीम के ज़रिए कूपर अस्पताल से मांगी है। 
 
वहीं महाराष्ट्र स्टेट ह्यूमन राइट कमीशन ने रिया चक्रवर्ती के मोर्चरी में जाने की इजाजत को लेकर कूपर हॉस्पिटल और मुंबई पुलिस को नोटिस भेजा है। सुशांत सिंह की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती काफी वक्त तक कूपर अस्पताल के मोर्चरी में उपस्थित थीं। इसे लेकर मोर्चरी अटेंडेंट ने कहा था, मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को सुशांत का शव देखने में मदद की थी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जब CJI ने राजपाल यादव से कहा- अच्छी फिल्म बनाइए, एक्टर ने वहीं बता दिया अगली फिल्म का नाम

Drishyam 3 Box Office: वीकडे में भी नहीं थमी रफ्तार, अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में सुनाई गुड न्यूज

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख