Daily Horoscope
✕

सुशांत सिंह राजपूत केस : अनुपम खेर ने की इंसाफ की मांग, बोले- हमें सच जानना होगा

Updated: बुधवार, 5 अगस्त 2020 (13:44 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर इंसाफ की मांग तेज हो गई है। सुशांत के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के बाद इस केस ने नया मोड़ ले लिया है और बिहार पुलिस भी मुंबई पहुंच कर जांच में जुट गई है।

 
सुशांत के लिए न्याय की मांग करते हुए अब बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। अनुपम ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सुशांत का परिवार और उनके फैंस सच जानने के हकदार हैं। कितना कुछ कहा गया है और इसमें कई सारी षड्यंत्र की कहानियां हैं। लेकिन अब ये इस बात पर नहीं रह गया है कि कौन किस तरफ खड़ा है। इस बात पर ध्यान देना है कि इस केस का अब एक तार्किक रूप से अंत हो। हमें सच जानना होगा।'
 
अपने इस वीडियो में अनुपम खेर ने कहा, सुशांत सिंह की मौत का हिस्सा 14 जून से अब तक जहां तक पहुंचा है इतने उतार-चढ़ाव के बाद तो इस पर न बोलना आंख मूंदने वाली बात है। बहुत दिनों तक मैंने नहीं बोला है या शायद बहुत से लोग नहीं बोलना चाह रहे क्योंकि समझ नहीं आ रहा कि क्या बोलें? लेकिन अब जो स्थिति एक नजर आ रही है, उसमें बिना किसी को दोष दिए हुए इतना तो हमारा फर्ज बनता है कि हम उसको एक लॉजिकल एंड तक लेकर जाएं।
 
अनुपम खेर ने आगे कहा, एक सह-कलाकार होने के नाते, एक को-एक्टर होने के नाते, एक इंसान होने के नाते। वह किसी का बेटा है, किसी का भाई है। हम सबने उसकी प्रशंसा की है और उसने बहुत अच्छा काम किया है। इस समय चुप रहना, जरूरी नहीं है कि हमें किसी को क्रिटिसाइज करना है। उसकी मौत का एक लॉजिकल एंड बहुत जरूरी है। यह कैसे हो सकता है, इसमें कौन कसूरवार है, और कौन नहीं है, यह फैसला तो होना ही चाहिए। ना केवल मेरा, ना उसके फैंस का, 50 थ्योरी हैं, हम उससे एग्री करें या ना करें, लेकिन जो कुछ भी हो रहा है उसका एक अंत तो होना ही चाहिए।
 
बता दें कि अनुपम खेर ने सुशांत के करियर की सबसे हिट फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में उनके पिता का रोल निभाया था। स्क्रीन पर अनुपम और सुशांत भी बाप-बेटे के रोल में काफी सराहे गए थे।
 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख