dharma sangrah
✕

सुशांत सिंह राजपूत केस : ईडी ने एक्टर के बॉडीगार्ड को भेजा समन, होगी पूछताछ

Updated: गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (14:30 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे है, जिसकी वजह से यह केस उलझता ही जा रहा है। इस केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है जिसपर सारे देश की निगाहें जमीं हुई हैँ। इसी बीच एक खबर सामने आ रही है कि इस केस लेकर अब सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड से भी ईडी पूछताछ करेगी।

 
बताया जा रहा है कि ईडी ने सुशांत के बॉडीगार्ड को समन भी भेज दिया है। सुशांत सिंह का ये बॉडीगार्ड काफी समय से उनके साथ था और उसका बयान गुरुवार को ईडी ऑफिस में दर्ज होने की खबर सामने आई है। ईडी बॉडीगार्ड से सुशांत सिंह राजपूत के फाइनेंस और उससे जुड़ी अनियमितताओं के बारे में जानकारी लेगी।

ALSO READ: Gunjan Saxena: The Kargil Girl: विवादों में घिरी जाह्नवी कपूर की फिल्म, वायुसेना ने जताई आपत्ति
 
इसके पहले भी कई लोगों से ई़डी ने पूछताछ की है जिसमें रिया चक्रवर्ती और उनके भाई-पिता शामिल हैं। यही नहीं बल्कि अभिनेता की एक्स बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी, फ्लैटमेड सिद्धार्थ पिठानी और बहन मीतू सिंह से भी ईडी पूछताछ हो चुकी है। 
 
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और इसके बाद मामला काफी बढ़ गया था। उन्होने रिया चक्रवर्ती पर ये आरोप लगाए थे कि उन्होने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया है। 
 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख