Daily Horoscope
✕

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के निर्माताओं को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया एक और नोटिस

Updated: रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (16:08 IST)
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। अब खबर आ रही है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस सीरीज के निर्माताओं को एक और नोटिस जारी कर दिया है।

 
शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी और वकील रुद्र विक्रम सिंह द्वारा दायर की गई याचिका पर संज्ञान लेते हुए यह नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कथित तौर पर मिर्जापुर जिले की छवि को धूमिल करने के आरोप वाली याचिका पर संज्ञान लिया है।
 
याचिकाकर्ता का कहना है कि इस सीरीज में मिर्जापुर को गुंडों और माफियाओं के जिले के रूप में दिखाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इससे यहां के लोगों के सामाजिक और पेशेवर जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख आगामी 8 मार्च को तय की है।
 
पहले भी इस वेब सीरीज के निर्माताओं को कोर्ट ने कानूनी नोटिस जारी किया था। इससे पहले 'मिर्जापुर' के निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और स्ट्रीमिंग कंपनी अमेजन प्राइम वीडियो के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उन्हें राहत दी थी और इस मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। निर्माताओं के वकील ने पक्ष रखा था कि इस शो को किसी भी प्रकार के दुर्भावना के तहत नहीं बनाया गया था।
 
निर्माता 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन की तैयारी में लगे हैं। इस सीरीज की कहानी कालीन भैया के इर्द-गिर्द घूमती है। कालीन भैया की भूमिका अभिनेता पंकज त्रिपाठी निभाते हैं। यह मिर्जापुर जिले के गैंगस्टर और ताकतवर व्यक्ति की कहानी हैं, जो पूरे जिले में अपना हुकूमत रखना चाहता है।
 
इस सीरीज में पंकज के अलावा दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, विजय वर्मा, और हर्षिता गौड़ जैसे कलाकार थे। इसका पहला सीजन 2018 में रिलीज किया गया था। 'मिर्जापुर' के अलावा अमेजन प्राइम की नई वेब सीरीज 'तांडव' भी विवादों में रही है। इस शो को लेकर भी देश के कई हिस्सों में निर्माताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Show comments

King Poster: खून से सना चेहरा, होंठों में गुलाब और खतरनाक अंदाज... शाहरुख खान बोले- 'कातिल नहीं, आशिक हूं'

बॉक्स ऑफिस रामायण का मुकाबला करने उतरेगी अक्षय कुमार की ये फिल्म

रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का डंका, एडवांस बुकिंग में बिकीं सवा दो लाख से ज्यादा टिकटें

रामायण पार्ट 1 मूवी प्रिव्यू: रणबीर कपूर की फिल्म की कहानी, बजट, स्टारकास्ट और रिलीज डेट

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख