सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर के बीच कितनी मोहब्बत है ये सभी जानते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट से ये लगातार जाहिर भी होता रहता है। हाल ही में सनी को डेनियल ने ऐसा सरप्राइज़ दिया कि सनी दंग रह गई।
मौका वेलेंटाइन डे का था जिसका वीडियो सनी ने अगले दिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसमें सनी रूम में जाती हैं और दंग रह जाती हैं।
पूरा कमरा सजा हुआ है। चारों ओर गुलाब की पंखुड़ियां हैं। हॉर्ट के शेप में गुब्बारे हैं। पूरे रूम को बहुत ही शानदार तरीके से डेकोरेट किया गया है। बिस्तर पर हॉर्ट बना हुआ है और सनी के लिए खाने की चीजें रखी गई हैं।
सनी ने इस वीडियो को पोस्ट करते कैप्शन दिया डेनियल तुमने कितना खूबसूरत, शानदार और रोमांटिक सरप्राइज दिया है। तुम ही इस तरह की चीजें कर सकते हो। आई लव यू बेबी। हैप्पी वैलेंटाइन डे।
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें