Hanuman Chalisa

सनी लियोन ने किया प्रियंका चोपड़ा का समर्थन

Updated: शनिवार, 3 जून 2017 (14:19 IST)
प्रियंका चोपड़ा की इस बात के लिए आलोचना हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बर्लिन में मुलाकात करते समय उन्होंने शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, लेकिन सनी लियोन ने प्रियंका का समर्थन किया है। 
 
सनी ने कहा कि हमने एक होशियार आदमी को भारत का प्रधानमंत्री चुना है। वे बेहद बुद्धिमान हैं और बोलने से घबराते नहीं हैं। यदि उन्हें प्रियंका की शॉर्ट ड्रेस से समस्या होती तो वे प्रियंका को तुरंत बता देते, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
 
प्रियंका की तारीफ करते हुए सनी लियोन ने कहा कि मैं प्रियंका को जानती हूं। वे लोगों से अच्छी तरह पेश आती हैं। वे समाज को कुछ देती भी हैं। मैं उन्हें उनके कपड़ों से नहीं बल्कि उनके काम से आंकती हूं।  
 
सनी का पोस्टर 
ये बातें सनी ने पेटा द्वारा नए वेजेटेरियन कैम्पेन की लांचिंग के दौरान मुंबई में कही। सनी लियोन भी शाकाहारी हैं और उनका एक पोस्टर भी इस मौके पर जारी हुआ। 
अमिताभ ने नहीं की टिप्पणी 
गौरतलब है कि प्रियंका की शॉर्ट ड्रेस के बारे में कुछ भी बोलने से अमिताभ बच्चन ने इंकार किया है। अमिताभ से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि न तो मैं प्रधानमंत्री हूं और न ही प्रियंका चोपड़ा। 

अपरा मेहता के ‘बदसूरत’ कहने वाले दावे पर दर्शन जरीवाला का पलटवार, बोले- ‘ये फॉल्स मेमोरी है’

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को सौंपी जांच की जिम्मेदारी

नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सोनू सूद, बोले- मदद का सिलसिला जारी रहेगा

साधना की कहानी: कराची से मुंबई तक का सफर, ‘साधना कट’ ने बदल दिया था फैशन का अंदाज

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख