sundarkand
✕

फिल्में पिट रही हैं और सनी लियोनी को चाहिए अनुष्का से भी ज्यादा फीस

Updated: सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (19:31 IST)
सनी लियोनी की पिछली फिल्म 'तेरा इंतजार' में दर्शकों का इंतजार ही होता रहा। यह फिल्म इस कदर पिटी कि कई लोगों को पता ही नहीं चला कि इस नाम की कोई फिल्म भी आई है। इसके पहले भी सनी की फिल्मों के पिटने का सिलसिला बना रहा है़, लेकिन सनी की लोकप्रियता में कमी नहीं आती है। आज भी वे इंटरनेट पर सर्च करने के मामले में बॉलीवुड की तमाम सुंदरियों को पछाड़ देती हैं। यही कारण है कि सनी की डिमांड निर्माताओं के बीच बनी रहती है। 
 
हाल ही में सनी लियोनी को एक दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता ने अपनी फिल्म का ऑफर दिया है। इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम में बनाया जाएगा। सनी को स्क्रिप्ट भी पसंद आई है। 
 
बात जब फीस की आई तो सनी ने 2.50 करोड़ रुपये की डिमांड की जो टैक्स और अन्य खर्चों को मिलाकर साढ़े तीन करोड़ तक पहुंच जाती है। सनी के मुंह से इतनी रकम सुन कर निर्माता चौंक गया। कहा जाता है कि 'बाहुबली' सीरिज में देवसेना का किरदार निभाने वाली अनुष्का शेट्टी को भी दोनों फिल्मों में काम करने के बदले में ढाई-ढाई करोड़ रुपये दिए गए थे जबकि अनुष्का दक्षिण भारतीय फिल्मों में बड़ा नाम है। 


 
सनी की डिमांड सुनने के बाद निर्माता ने कुछ सोचा और फिर मंजूर कर लिया। उसका मानना है कि सनी के नाम पर दर्शक थिएटर में चले आएंगे। यूं भी वे केरल में तो बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। साथ ही फिल्म चार भाषाओं में प्रदर्शित होगी लिहाजा फिल्म पर लगाया गया पैसा वसूलने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। 
 

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख