ramcharitmanas

सनी लियोनी और डेनियल वेबर मना रहे अपनी वेडिंग एनिवर्सरी... देखिए शादी का फोटो

Updated: बुधवार, 11 अप्रैल 2018 (14:10 IST)
एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर की आज (11 अप्रैल) को वेडिंग एनिवर्सरी है। यह कपल अपनी 7वीं सालगिरह सेलीब्रेट कर रहा है। सनी और डेनियल इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों भले ही पॉर्न इंडस्ट्री से आए हैं लेकिन इनकी जोड़ी रियल लाइफ में कमाल के काम करती है। दोनों का प्यार और साथ भी देखते ही बनता है। 
 
सनी लियोनी ने हाल ही में अपनी एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर एक पिक्चर पोस्ट कर डेनियल के लिए अपने प्यार का इज़हार किया है। सनी ने एक पिक्चर पोस्ट की जो उनकी शादी के वक़्त की है। 
 
दुल्हन के लिबास में सनी बहुत सुंदर लग रही हैं। इस पिक्चर में डेनियल और सनी एक गुरुद्वारे में शादी कर रहे हैं। इस पिक्चर पर सनी ने कैप्शन लिखा कि 7 वर्ष पहले, हमने भगवान के सामने यह वादा किया था कि हम हमेशा एक-दूसरे को प्यार करेंगे, चाहे ज़िंदगी में कुछ भी हो जाए। मैं कह सकती हूं कि मैं उस दिन से भी ज़्यादा अभी तुम्हें प्यार करती हूं। हम लाइफ की इस मज़ेदार यात्रा पर साथ हैं। बहुत सारा प्यार, डेनियल वेबर। हैप्पी एनिवर्सरी। 
 
सनी लियोन और डेनियल वेबर का प्यार पूरी इंडस्ट्री जानती है। इनके जीवन के हर उतार-चढ़ाव में दोनों एक-दूसरे के साथ थे। इन्होंने पॉर्न इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक का सफर साथ तय किया है। सनी ने डेनियल के साथ मिलकर एक साल पहले ही एक बच्ची को गोद लिया था। इसके बाद सेरोगेसी के माध्यम से इन्हें दो बेटे हुए। कपल अपने तीनों बच्चों के साथ बहुत खुश हैं। 

अभिषेक बच्चन संग सगाई टूटने के बाद बैंकॉक चली गई थीं करिश्मा कपूर, फिर अचानक लिया संजय कपूर संग शादी का फैसला

गुरु पूर्णिमा स्पेशल: बॉलीवुड के यादगार ऑन-स्क्रीन टीचर, जिन्होंने क्लासरूम से आगे बढ़कर दी जिंदगी की सीख

'आर्यभट्ट का जीरो' का ट्रेलर रिलीज, पिता-पुत्र के भावनात्मक रिश्ते, संघर्ष और आत्मविश्वास की प्रेरक कहानी की झलक

कृति सेनन ने जताई इस पैन इंडिया स्टार के साथ काम करने की ख्वाहिश, जानें कौन हैं वो?

फैशन और शाही अंदाज की मिसाल हैं संजय लीला भंसाली की फिल्मों के ये आइकॉनिक कॉस्ट्यूम

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख