Hanuman Chalisa
✕

सनी लियोन और डेनियल ने निर्माता को दिया धोखा!

Updated: मंगलवार, 6 जून 2017 (12:12 IST)
सनी लियोन के पति डेनियल वेबर उस समय चर्चा में आए थे जब वे 'डेंजरस हुस्न' के जरिये बॉलीवुड में बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत करने जा रहे थे। फिल्म में काम करते हुए डेनियल के कुछ फोटो भी सामने आए थे, लेकिन उसके बाद इस फिल्म की कोई खबर नहीं आई। 
 
अब यह फिल्म इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि फिल्म के निर्माता सनी और डेनियल के खिलाफ अदालत में चले गए हैं। उनका कहना है कि सनी ने अनुबंध तोड़ा है। वे और उनके पति डेनियल शूटिंग नहीं कर रहे हैं। 
 
फिल्ममेकर दिनेश त्रिवेदी ने सनी लियोन और उनके पति डेनियल के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी, आर्थिक नुकसान और उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने की शिकायत की है। 
 
दिनेश के अनुसार उन्होंने सनी लियोन से अपनी फिल्म में काम करने के लिए संपर्क किया। सनी ने उनसे कहा कि वे डेनियल को लीड रोल में लेकर फिल्म बनाए। दिनेश तैयार हो गए। सनी ने यह भी उनसे कहा कि वे फिल्म के लिए एक प्रमोशनल नंबर भी करेंगी। 
 
डेनियल को 15 लाख रुपये भी दे दिए गए। पहला शेड्यूल 15 दिनों का था जिसकी शूटिंग पूरी हुई। इसके बाद दूसरे शेड्यूल के लिए डेनियल और सनी की तारीख मांगी गई, लेकिन दोनों ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। बाद में डेनियल ने कहा कि सनी ने उन्हें इस फिल्म के जरिये शुरुआत करने से मना कर दिया है। आखिरकार दिनेश को कानून की मदद लेनी पड़ी। 
 
दूसरी ओर डेनियल का कहना है कि सनी ने कभी भी फिल्म करने के लिए हां नहीं कहा। सनी ने कहा कि वे फिल्म के फर्स्ट रशेज़ देखने के बाद ही निर्णय लेंगी, लेकिन निर्माता सनी की डेट्स ही मांगते रहे। डेनियल ने यह भी कहा कि फिल्म के क्रू को पैसे नहीं दिए गए और कुछ ने फिल्म छोड़ दी। दस दिनों बाद शूटिंग रूक गई। डेनियल के अनुसार वे तो शूटिंग के लिए तैयार 

बॉलीवुड की सबसे बड़ी दिवाली क्लैश के दो साल, कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' ने दी थी 'सिंघम अगेन' को मात

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख