ramcharitmanas
✕

सनी लियोनी की बायोपिक सीरीज 'करणजीत कौर : द अनटोल्ड ऑफ सनी लियोनी' हुई लीक

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (17:58 IST)
कुछ दिनों पहले ही सनी लियोनी की वेब सीरीज 'करणजीत कौर : द अनटोल्ड ऑफ सनी लियोनी' रिलीज हुई है। यह सनी लियोनी की बायोपिक है, जो कि जी 5 चैनल पर रिलीज हो रही है। इसके अभी कुछ एपिसोड्स ही रिलीज हुए हैं लेकिन फैंस को यह बहुत पसंद आ रहा है।
 
हाल ही में खबर मिली कि यह सीरीज ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्में लीक होते तो सुना है लेकिन अब वेब सीरीज भी लीक हो रही हैं। इससे सीरीज के मेकर्स बहुत निराश हो रहे हैं, हालांकि निर्माताओं ने अभी तक इसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई। उन्होंने एक पायरेसी मॉनिटरिंग टीम हायर की है ताकि इस मामले का पता लग सके।
 
चैनल जी 5 के बिजनेस हेड मनीष अग्रवाल ने बताया कि हमारा कंटेंट डीआरएम (डिजिटल राइट्स मैनेजमेंट) प्रोटेक्ट किया हुआ है। शो को स्ट्रीम करने वाले अधिकांश डोमेन को हमने ब्लॉक कर दिया है, साथ ही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। अच्छा है कि इस बारे में पता चल गया। मॉनिटरिंग एजेंसी ने पायरेसी के इस मामले को 90 प्रतिशत तक सुलझा दिया है। 

ALSO READ: इमेज तोड़ने में लगीं भूमि पेडनेकर का ग्लैमरस अंदाज
 
सनी लियोनी की इस वेब सीरीज में बताया गया है कि कैसे एक सीधी लड़की, एक एडल्ट स्टार बन गई और फिर बॉलीवुड में अपनी पहचान एक्ट्रेस के रूप में बनाई। इसमें खास बात यह है कि सनी लियोनी का किरदार खुद सनी ने ही निभाया है। 

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख