Daily Horoscope
✕

सनी देओल को स्क्रिप्ट दूर से सुनाई... ढाई किलो के हाथ से डर था

Updated: मंगलवार, 25 जुलाई 2017 (11:49 IST)
हाल ही में सनी देओल की फिल्म 'पोस्टर बॉयज़' का ट्रेलर जारी हुआ। यह इसी नाम की मराठी फिल्म का हिंदी रिमेक है और इसका निर्देशन श्रेयस तलपदे ने किया है। 
 
ट्रेलर लांच के दौरान श्रेयस से पूछा गया कि उन्होंने सनी को किस तरह राजी किया। श्रेयस ने कहा कि मैं सनी पाजी के पास डरते-डरते गया। उन्हें काफी दूर से स्क्रिप्ट सुनाई क्योंकि हो सकता था कि वे नसबंदी की स्क्रिप्ट सुन कर मुझ पर ढाई किलो का हाथ जमा देते। 
 
फिर श्रेयस ने कहा कि यह मजाक था। सनी को मैंने जैसे ही स्क्रिप्ट सुनाई, वे न केवल फिल्म करने के लिए राजी हो गए बल्कि निर्माता भी बन गए। 


 
इस मौके पर धर्मेन्द्र भी उपस्थित थे और उन्होंने कहा कि 'पोस्टर बॉयज़' उन्हें किसी ने अब तक नहीं दिखाई है, लेकिन ट्रेलर पसंद आया है। 
 
इस फिल्म में बॉबी देओल और श्रेयस तलपदे की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 8 सितम्बर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। 
Show comments

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रचा इतिहास, TIME मैगजीन के खास कवर पेज पर मिली जगह

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख