suvichar
✕

गदर के बाद सनी देओल ने ज़ी स्टुडियो से मिलाए हाथ... करण देओल और सनी धमाके के लिए तैयार

Updated: सोमवार, 22 मई 2017 (12:29 IST)
देओल खानदान की तीसरी पीढ़ी अब बॉलीवुड में लांचिंग के लिए तैयार है। सनी देओल के बेटे और धर्मेन्द्र के पोते करण देओल की लांचिंग की तैयारी अरसे से की जा रही है और अब बात बनती नजर आ रही है। 
 
करण की पहली फिल्म सनी देओल निर्देशित करेंगे। फिल्म का नाम होगा 'पल पल दिल के पास'। यह धर्मेन्द्र अभिनीत 'ब्लैकमेल' के एक गाने का मुखड़ा है और सनी का यह पसंदीदा गीत है। 
 
'पल पल दिल के पास' एक लव स्टोरी होगी जिसकी शूटिंग 22 मई से शुरू हो रही है। पिछले कुछ दिनों से सनी मनाली में डेरा जमाए बैठे हैं। 
 
करण की पहली फिल्म को ज़ी स्टुडियो और धर्मेन्द्र पेश करेंगे। सनी के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'गदर' को ज़ी ने ही निर्मित किया था और 'गदर' के बाद दोनों ने फिर हाथ मिलाए हैं। 
 
करण के बारे में खबर है कि उन्होंने एक और फिल्म साइन कर ली है। बहरहाल करण की पहली फिल्म का इंतजार देओल प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं। 
Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख