Hanuman Chalisa
✕

सनी देओल की 'गदर' का व्यवसाय 5000 करोड़ रुपये के बराबर... बाहुबली 2 से कहीं ज्यादा

Updated: मंगलवार, 23 मई 2017 (12:02 IST)
बाहुबली 2 इस समय आय के नए कीर्तिमान बना रही है। ये बात सही है कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म यह बन गई है, लेकिन इसके आधार पर इसे सबसे सफल कहना भी सही नहीं होगा। 
 
आज से बीस या पचास वर्ष पूर्व और वर्तमान के टिकट दरों में जमीन-आसमान का अंतर है। इसी के आधार पर सनी देओल को लेकर 'गदर एक प्रेम कथा' नामक फिल्म बनाने वाले अनिल शर्मा 'बाहुबली 2' की सफलता को बहुत बड़ा नहीं मानते और उनका कहना है कि यह कोई रिकॉर्ड नहीं है। 
 
अनिल का कहना है कि उनके द्वारा निर्देशित 'गदर' 2001 में प्रदर्शित हुई थी और फिल्म ने 265 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। उस समय अधिकतम टिकट दर 25 रुपये थी। यदि आज की टिकट रेट के आधार कर कलेक्शन जोड़ा जाए तो यह 5000 करोड़ रुपये होता है। जबकि बाहुबली तो 1500 करोड़ तक पहुंची है। 
 
अनिल शर्मा अब अपनी नई फिल्म 'जीनियस' में व्यस्त हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट उन्होंने दो वर्ष में पूरी की है। इस फिल्म के जरिये वे अपने बेटे उत्कर्ष को लांच करने जा रहे हैं। उत्कर्ष ने बाल कलाकार के रूप में 'गदर' में अभिनय किया था। 
फिल्म 'जीनियस' की लांचिंग के अवसर पर जावेद अख्तर, धर्मेन्द्र, उत्कर्ष शर्मा, अनिल शर्मा और हेमा मालिनी
Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख