dharma sangrah
✕

बाहुबली के लेखक की फिल्म के लिए सनी देओल के पास समय नहीं!

Updated: गुरुवार, 19 जनवरी 2017 (11:40 IST)
फिल्म बाहुबली को केवी विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखा है। विजयेन्द्र प्रसाद के पास करीब 30-35 स्क्रिप्ट्स तैयार हैं। इनमें से एक स्क्रिप्ट उन्होंने सनी देओल को ध्यान में रख कर लिखी है। वे सनी को लेकर यह फिल्म निर्देशित करना चाहते हैं। इस फिल्म का नाम होगा 'मेरा भारत महान'। 


 
सनी से उन्होंने इस सिलसिले में मुलाकात भी की है। सनी को स्क्रिप्ट पसंद आई है और वे फिल्म करने के लिए उत्सुक भी हैं, लेकिन अब तक सनी इस फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पाए हैं। 
 
सनी देओल के हाथ में ज्यादा फिल्में नहीं है। 'पोस्टर बॉयज़' की शूटिंग वे लगभग पूरी कर चुके हैं। 'भैय्याजी सुपरहिट' की शूटिंग चल रही है। साथ ही वे फिल्म प्रोडक्शन में भी व्यस्त हैं। बॉबी को लेकर दो पंजाबी फिल्म और अपने बेटे करण देओल को लेकर वे 'पल पल दिल के पास' शुरू करना चाहते हैं। ऐसे में वे विजयेन्द्र प्रसाद की फिल्म के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं। 
 
कहीं ऐसा न हो कि सनी के हाथ से यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट निकल जाए। 
 

Show comments

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख