Hanuman Chalisa
✕

सुनील शेट्टी का बेटा भी फिल्मों के लिए तैयार, हीरोइन भी फाइनल

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (14:40 IST)
90 के दशक में सुनील शेट्टी फिल्मी दुनिया में बड़ा नाम थे। उनके स्टारडम का फायदा उनके बच्चों को भी मिल रहा है। उनकी बेटी अथिया शेट्टी ने फिल्म 'हीरो' से अपनी शुरुआत की थी और उसके बाद 'मुबारकां' में भी नज़र आईं। अब उनके हैंडसम भाई अहान शेट्टी भी फिल्मों में आने के लिए तैयार हैं। 
 
अहान ने एक फिल्म साइन की है, जिसमें वे सारा अली खान के साथ नज़र आएंगे। जी हां, नए कलाकारों को अपनी किस्मत आज़माने का मौका देने वाले करण जौहर ने अपनी फिल्म में अहान को लिया है। इसमें साजिद नडियादवाला भी करण का साथ देंगे। 
 
सारा भी फिल्म के लिए मान गई हैं, हालांकि वे अभी अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अहान पिछले वर्ष से खबरों में हैं जब उनके पिता सुनील शेट्टी ने बताया था कि उनका बेटा भी फिल्मों मे आने के लिए रेडी है। 
 
करण जौहर इस साल कई नए स्टारकिड्स को चांस दे रहे हैं। उनकी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में उन्होंने टाइगर के साथ चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को चांस दिया है। इसके पहले वे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के साथ 'धड़क' पर भी काम कर रहे हैं। 
 
अब उन्होंने सारा और अहान के साथ काम करने का मन बनाया है। देखते हैं ये नई जोड़ी लोगों को कितनी पसंद आती है।

Show comments

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख