Hanuman Chalisa
✕

'सुल्तान' के ट्रेलर से आमिर गुस्सा... की आदित्य चोपड़ा से बात

Updated: शुक्रवार, 3 जून 2016 (17:32 IST)
वर्षों पहले अमिताभ बच्चन ने प्रकाश मेहरा की 'जादूगर' और मनमोहन देसाई की 'तूफान' में जादूगर की भूमिका की थी। अमिताभ ने यह बात दोनों को नहीं बताई कि वे एक ही रोल कर रहे हैं। जब इन दोनों निर्देशकों को यह पता चला कि सुपरस्टार एक जैसा रोल दोनों फिल्मों में निभा रहे हैं तो वे गुस्सा हुए और उनमें फिल्म को पहले रिलीज करने की होड़ मच गई। 'तूफान' पहले रिलीज हुई। दो सप्ताह बाद 'जादूगर' का प्रदर्शन हुआ। दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं। इसके बाद से अमिताभ-मनमोहन और प्रकाश के संबंध खराब हो गए। 
 
यही नजारा इन दिनों देखने को मिल रहा है। विषय एक है और सुपरस्टार अलग-अलग। आमिर खान की 'दंगल' और सलमान खान की 'सुल्तान', दोनों ही कुश्ती पर आधारित फिल्में हैं। आमिर खान की फिल्म की पहले घोषणा हुई थी। इसके बाद सलमान खान की फिल्म शुरू हुई। 
आमिर ने क्या रखी थी शर्त... अगले पेज पर
 

सूत्रों का कहना है कि जब आमिर को यह बात पता चली तो उन्होंने 'सुल्तान' के निर्माता आदित्य चोपड़ा से बात कर बताया कि उनकी फिल्म 'दंगल' पहले बनना शुरू हुई है इसलिए 'सुल्तान' के पहले 'दंगल' रिलीज होगी। बताया जाता है कि आदित्य ने उन्हें इस बात का आश्वासन भी दिया। 
 
इसी बीच 'सुल्तान' शुरू हो गई और धीमे काम करने वाले आमिर की 'दंगल' के पहले रिलीज के लिए भी तैयार हो गई। इसे 'दंगल' के 6 महीने पहले रिलीज किया जा रहा है। जब 'सुल्तान' का ट्रेलर रिलीज हुआ तो आमिर भड़क गए। खबर है कि उन्होंने आदित्य से इस बारे में बात की और अपने गुस्से का इजहार किया। उनके अनुसार आदित्य ने अपना वादा नहीं निभाया। 
इसलिए भी आमिर हैं गुस्सा... अगले पेज पर

सुल्तान के ट्रेलर से आमिर इसलिए भी गुस्सा हैं क्योंकि इसमें कुश्ती का एक दांव 'धोबी पछाड़' भी दिखाया गया है ‍जो कि आमिर की फिल्म का प्रमुख आकर्षण है। दर्शक इस दांव के बारे में 'सुल्तान' देख कर ही जान जाएंगे और आमिर की फिल्म में उन्हें ये बात दोहराने वाली ही लगेगी।
 
कुल मिलाकर 'सुल्तान' के ट्रेलर ने आमिर की नींद उड़ा दी है। सलमान और आमिर के संबंधों पर भी असर पड़ा है और दोनों के बीच तनाव है। 
Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख