Hanuman Chalisa
✕

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने शेयर की अपनी ग्लैमरस तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल

Updated: बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (18:01 IST)
बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। अब सुहाना की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

 
इस तस्वीर में सुहाना समंदर किनारे किसी रिसॉर्ट में ब्लैक टॉप और ब्लू शॉर्ट्स पहने दिलकश पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सुहाना की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 
सुहाना खान की मां गौरी खान और उनकी दोस्त भावना पांडे ने भी सुहाना की फोटो पर हार्ट वाला इमोजी शेयर किया है। बता दें कि हाल ही में सुहाना खान की तस्वीरों पर यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स किए थे जिसका शाहरुख खान की लाडली ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।
 
सुहाना खान को ट्रोलर्स ने 'काली' कहा था। इसके बाद सुहाना खान ने अपनी एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, यह उन सभी लोगों के लिए है जो हिंदी नहीं बोलते हैं, मैंने सोचा उन्हें बता दूं। ब्लैक कलर को हिंदी में काला कहते हैं। काली शब्द उस महिला के बारे में बताने के लिए किया जाता है जिसका कलर डार्क होता है।
 
उन्‍होंने लिखा, अभी बहुत कुछ चल रहा है और यह उन मुद्दों में से एक है जिन्हें हमें ठीक करने की आवश्यकता है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह हर युवा लड़की/लड़के के बारे में है जो बिना किसी कारण के हीन भावना से ग्रस्त हो गए हैं।
 
सुहाना खान ने लिखा था, मुझे खेद है कि अगर सोशल मीडिया, भारतीय मैचमेकिंग या यहां तक कि आपके स्वयं के परिवारों ने भी आपको आश्वस्त किया है, कि यदि आप 5"7 और आपका कलर साफ नहीं है तो आप सुंदर नहीं हैं। मैं 5"3 हूं और ब्राउन कलर की हूं। इसके बाद भी मैं बेहद खुश हूं और आपको भी होना चाहिए।
 
बता दें कि सुहाना खान अपने ग्लैमरस स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी जानी जाती हैं। सुहाना खान अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के कारण वह मुंबई में अपने परिवार के साथ हैं।
 

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख