Daily Horoscope
✕

स्त्री का बॉक्स ऑफिस पर तीसरा वीकेंड, अभी भी मिल रहा है दर्शकों का प्यार

Updated: सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (13:59 IST)
बड़े-बड़े सितारों की फिल्म तीसरे सप्ताह तक पहुंचने के पहले ही सिनेमाघरों से उतार दी जाती है, ऐसे में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म 'स्त्री' का तीसरे वीकेंड में भी शानदार व्यवसाय करना शानदार प्रदर्शन है। 
 
इस फिल्म ने तीसरे वीकेंड पर शुक्रवार 2.14 करोड़ रुपये, शनिवार 3.76 करोड़ रुपये और रविवार को 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से तीसरे वीकेंड पर यह फिल्म 10.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। 
 
यह आंकड़ा कितना अच्‍छा है यह नई फिल्म 'मनमर्जियां' के कलेक्शन से तुलना करने पर साबित हो जाता है। मनमर्जियां पहले वीकेंड में 14.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई। 
 
स्त्री ने पहले सप्ताह में 60.39 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में 35.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब तक 17 दिनों में यह फिल्म 106.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

स्त्री सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली इस वर्ष की 9वीं फिल्म है। इसके पहले पद्मावत, सोनू के टीटू की स्वीटी, रेड, बागी 2, राज़ी, रेस 3, संजू और गोल्ड नामक बॉलीवुड मूवी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी हैं।

Show comments

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख