Daily Horoscope
✕

'सालार' की रिलीज से पहले होम्बले फिल्म्स ने शेयर किया 'बघीरा' का धमाकेदार टीजर

Updated: रविवार, 17 दिसंबर 2023 (13:37 IST)
Film Bagheera Teaser: होम्बले फिल्म्स, भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री में सबसे अच्छे कंटेंट निर्माता में से एक है। उन्होंने फैंस और दर्शकों को केजीएफ चैप्टर 1 और 2, और वैश्विक सन्सेशन कांतारा जैसे विविध कंटेंट के साथ एंटरटेन किया है। ऐसे में अब वे अपने अगले सबसे बड़े बड़े प्रोजेक्ट, सालार पार्ट 1: सीजफायर के भव्य रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। 
 
इस फिल्म के शानदार रिलीज से पहले, प्रोडक्शन हाउस ने अपने फिल्मोग्राफी के खजाने से एक और रोमांचक प्रोजेक्ट के टीजर से पर्दा उठाया है और उन्होंने अपने अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट 'बघीरा' का टीज़र लॉन्च किया है। मुख्य अभिनेता श्रीमुरली के जन्मदिन के इस अवसर पर, होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर जाकर 'बघीरा' के एक मिनट 26 सेकंड लंबे एक्शन-पैक्ड टीजर को रिलीज किया।
 
फिल्म का यह टीजर 'बघीरा' की दुनिया की एक दृष्टि प्रदान करता है और भी हमें उस फिल्म के भव्य और रोमांचक ड्रामे का परिचय कराता है। होम्बले फिल्म्स के अलावा, 'बघीरा' को और भी रोमांचित बनाने वाली एक बात यह है कि फिल्म का लेखन KGF चैप्टर 1 और 2 और जल्द ही रिलीज होने वाली 'सालार पार्ट 1 सीज़फायर' के निर्देशक प्रशांत नील ने किया है।
 
होम्बले फिल्म्स ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, आप सभी के लिए पेश है बघीरा का टीजर। हमारे 'रोरिंग स्टार' श्री मुरली को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' इसके साथ उन्होंने यूट्यूब की लिंक भी दी है, जिस पर लोग टीजर देख सकते हैं।
 
'सालार पार्ट 1 सीजफायर' के बारे में बात करें तो एक्शन से भरपूर ड्रामा में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू हैं और इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर ने किया है और यह 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
इस बीच, काम के मोर्चे पर, होम्बले फिल्म्स अपने बहुप्रतीक्षित 'कांतारा चैप्टर 1' के साथ दर्शकों को एक सिनेमाई तमाशा और दिव्य यात्रा पर ले जाएगा। इसके अलावा भविष्य के लाइन-अप में 'टायसन' भी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख